फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players will be able to participate in sports competitions only if they have a birth certificate that is five years old.

Fatehabad News: पांच साल पुराना जन्म प्रमाणपत्र होने पर ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले पाएंगे खिलाड़ी

Mon, 19 Aug 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Players will be able to participate in sports competitions only if they have a birth certificate that is five years old.
जिले में होने वाली खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक लेते हुए डीईओ
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग खंड स्तर पर 21 अगस्त से स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने जा रहा है। खंड स्तर पर 25 अगस्त तक ये प्रतियोगिताएं होगी। इसमें आयु वर्ग 14, 17 और 19 के खिलाड़ी भाग ले पाएंगे। विभाग ने इस बार जन्म प्रमाणपत्र को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जन्म प्रमाणपत्र पांच साल पुराना होना जरूरी है। यानि वर्ष 2019 से पहले का जन्म प्रमाणपत्र ही मान्य होगा।
विज्ञापन

बता दें कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं को लेकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करवा लेते हैं। इसे रोकने के लिए ये नियम लागू किया गया है। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल, डीपीई और खेल आयोजन करने वाले स्कूल इंचार्ज की बैठक ले चुकी हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
21 अगस्त लड़के आयु वर्ग 19
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू
-
22 अगस्त आयु वर्ग 17
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
राजकीय हाई स्कूल नथूवाल
-
24 अगस्त लड़कियां आयु वर्ग 19
राजकीय कन्या हाई स्कूल बड़ोपल
राजकीय कन्या हाई स्कूल पिरथला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
-
25 अगस्त आयु वर्ग 17
राजकीय हाई स्कूल ठुइयां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां
राजकीय हाई स्कूल दिवाना
-
16 जगहों पर होगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग पहली बार 30 खेल प्रतियोगिताएं खंड स्तर पर करवा रहा है। खंड स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 27 अगस्त से शुरू होंगी और ये 30 अगस्त तक चलेंगी। ये प्रतियोगिताएं 16 जगहों पर होंगी। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 21 अगस्त से शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विभाग ने निर्देश दिए है कि पांच साल पुराना होना चाहिए।

- अनूप सिंह, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल, फतेहाबाद।
-
खंड और जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर ड्यूटी लगा दी गई है। नियम अनुसार खिलाड़ी खेलों में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास रहेगा।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed