फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players trying to build their future in the absence of a stadium

Fatehabad News: स्टेडियम के अभाव में भविष्य बनाने में जुटे खिलाड़ी

Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Players trying to build their future in the absence of a stadium
गांव हांसेवाला में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
समैन। गांव हांसेवाला के 80 से अधिक युवा खिलाड़ी जूडो और कबड्डी के अभ्यास में लगे हुए हैं, लेकिन खेल परिसर न होने के कारण उनकी तैयारी पूरी क्षमता से नहीं हो पा रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि सरकार गांव में खेल परिसर बनाए, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि ग्राम पंचायत का लगातार सहयोग मिलता रहा है, जिससे कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि, उचित खेल सुविधा न होने से नियमित और समुचित प्रशिक्षण में कठिनाई आती है। खिलाड़ी अमन, दीपेश, रोहित, अरविंद, निर्मल, कृष और सौरभ ने बताया कि ग्राम पंचायत ने खेलों के प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण में पूरा सहयोग किया है, लेकिन खेल परिसर की कमी उनकी तैयारी को बाधित कर रही है। उनकी सरकार से अपील है कि गांव में खेल परिसर का निर्माण जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन



---
गांव के 80 से अधिक खिलाड़ी अलग अलग खेलो का अभ्यास करते हैं। इसमें जूडो व कबड्डी के सबसे अधिक खिलाड़ी हैं। जूडो व कबड्डी की खेल नर्सरी होने कारण खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेलो में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी सरकार से मांग है कि गांव में खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन गिल, पूर्व खिलाड़ी हांसेवाला।
---
गांव में खिलाड़ियों के लिए ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उन्हें खेलो का सामान नहीं मिला है, जिसमें मैट, जिम व अन्य खेल सुविधाएं शामिल हैं। उनकी सरकार से मांग है कि गांव में खेल परिसर बनवाया जाए।
-सुमित, जूडो खिलाड़ी।

---
गांव में 80 से अधिक खिलाड़ी अलग अलग खेलो का अभ्यास करते हैं। कई खिलाड़ी राज्यंस्तरीय खेलो में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार की तरफ ज्यादा खेल सुविधाएं नहीं मिल रही है। गांव में खेल परिसर का विशेष अभाव है। उनकी सरकार से मांग है कि गांव में खेल परिसर का निर्माण करवाया जाए।

-दीपेश, जूडो खिलाड़ी।


----
गांव हांसेवाला में 80 से अधिक खिलाड़ी अलग अलग खेलों का अभ्यास करते हैं। गांव के कई खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय खेलो में शानदार प्रदर्शन किया है। यदि गांव में सरकार की तरफ से खेल परिसर का निर्माण करवा दिया जाए,तो गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलो में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
-मनिका, खेल कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed