{"_id":"689245673182446eea0c2dd8","slug":"planting-trees-is-necessary-for-environmental-protection-minister-krishna-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138051-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक : मंत्री कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक : मंत्री कृष्ण
Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। वन महोत्सव कार्यक्रम में संबोधित करते कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी
फतेहाबाद। गांव सालमखेड़ा में 76वां जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब दो हजार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज के दौर में जब पर्यावरण का संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है, ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाना न सिर्फ जरूरी है बल्कि उनका संरक्षण भी जरूरी है।
मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाए। यह न सिर्फ एक भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होगा, बल्कि भविष्य की पीढि़यों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का आधार भी बनेगा। शुद्ध ऑक्सीजन के लिए हमें पेड़ों की आवश्यकता है और इसके लिए हर नागरिक को आगे आकर भागीदारी निभानी होगी।
पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दुड़ाराम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि भावनात्मक और स्वयं से जुड़ा हुआ विषय भी है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व गुरु जम्भेश्वर महाराज ने पौधरोपण और संरक्षण का संदेश दिया था। हमें पौधे लगाकर फोटो नहीं खिंचवानी है, बल्कि उनकी परवरिश भी करनी है।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का हवाला देते हुए कहा कि जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से सामाजिक परिवर्तन आया, वैसे ही एक पेड़ मां के नाम अभियान धरती को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी राजेश लीलड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में इस बार मानसून सीजन में साढ़े 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों को मुफ्त पौधे उपलब्ध करवा रही है। कोई भी नागरिक नजदीकी नर्सरी से पौधे ले सकता है।
पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्कूली बच्चों और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने पर्यावरण संरक्षण आधारित गीतों और भजनों से जनसमूह को जागरूक किया। संदेश दिया कि प्रकृति से प्रेम ही जीवन का सच्चा आधार है। इस दौरान उपायुक्त मनदीप कौर, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, चेयरमैन वेद फुल्ला, एसडीएम राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई, रामराज मेहता, चंद्रप्रकाश बोस्ती आदि उपस्थित रहे।