फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Plantation campaign in the district, forest department will plant 10 lakh saplings

Fatehabad News: जिले में पौधरोपण शुरू, वन विभाग मानसून में लगाएगा 10 लाख पौधे

Sat, 28 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign in the district, forest department will plant 10 lakh saplings
फतेहाबाद में सेक्टर 10 में वनविभाग की ओर से लगाए गए पौधे। संवाद
फतेहाबाद। जिले में प्री-मानसून की पहली बारिश के साथ ही वन विभाग ने पौधरोपण अभियान का पहला चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले में करीब 50 हजार पौधे सरकारी जमीन पर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान की शुरुआत फतेहाबाद शहर से की गई है। जिले में हरियाली को बढ़ावा व वनक्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस वर्ष 3 लाख से अधिक क्लोन सफेदे के पौधे खेतों में लगाए गए हैं। अबकी बार वन विभाग ने अभियान में विभिन्न प्रकार के पौधे शामिल किए हैं, जो जिले की जलवायु और मिट्टी के लिए उपयुक्त हैं।
विज्ञापन

---

क्लोन सफेदे से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ

जिले में इस साल पौधरोपण अभियान के तहत खेतों में 3 लाख क्लोन के सफेदे के पौधे लगाए जाएंगे। यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के साथ-साथ जिले में वनक्षेत्र को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी। जिला वन विभाग के रेंज अधिकारी यशवीर ने बताया कि सफेदे के पौधे तेजी से बढ़ते हैं। यह मात्र 5 वर्ष में पेड़ बन जाता है। सफेदे की लकड़ी से कागज व प्लाईवुड बनाई जाती है। प्लाईवुड उद्योग में सफेदे की लकड़ी की मांग हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इन स्थानों पर लगेंगे पौधे

वन विभाग ने जिले में पौधरोपण करने के लिए सरकारी भूमि, सड़कों के किनारे, नहरों के किनारे और खेत शामिल किए हैं। विभाग ने इसको लेकर सामाजिक संगठन, एक पेड़ मां के नाम और मियांवाकी योजनाओं को शामिल किया है। वहीं स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को शामिल किया है ताकि जिले में पौधरोपण को जनआंदोलन बनाया जा सके। पौधरोपण से जिले में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि यह वायु प्रदूषण को कम करने, भूजल स्तर को बढ़ाने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक होगी।


:: राज्य में फतेहाबाद सबसे कम वनक्षेत्र वाला जिला है। ऐसे में जिलावासियों से अपील है कि प्रति व्यक्ति को कम से दो पौधे हर मानसून में लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। सभी नागरिकों से इस पौधरोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। जिले में इस बार मानसून के सीजन में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक 3 लाख पौधे लगाने का काम पूरा हो चुका है। जुलाई माह के अंत तक या अगस्त माह के पहले सप्ताह तक पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed