फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Piles of garbage in front of the board of the city council's urban cleanliness campaign

Fatehabad News: नगर परिषद के शहरी स्वच्छता अभियान के बोर्ड के सामने लगे गंदगी के ढेर

Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in front of the board of the city council's urban cleanliness campaign
नगर परिषद द्वारा लगाया स्वच्छता का बोर्ड। जागरूक पाठक
टोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर में चलाए जा रहे शहरी स्वच्छता अभियान के तहत लगाए बैनर के ठीक सामने गंदगी के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए अभियान की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन


वार्डवासियों प्रदीप धीमान, निखिल जैन, विक्की जिंदल, हरजीत सिंह, प्रिंस जिंदल, साहिल और गुरजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान तो चलाया हुआ है, लेकिन धरातल पर इसकी स्थिति उलट है। अभियान के तहत जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई भी शहर का निरीक्षण कर निर्देश देकर चुके हैं। इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर लगाए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि रामनगर इलाके में एक खाली प्लॉट की चहारदीवारी न होने के कारण वहां लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों को बदबू और बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से इस पर तुरंत संज्ञान लेने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही प्लॉट मालिकों को चहारदीवारी करने के लिए नोटिस जारी करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed