{"_id":"6b0478519146a3f54e0d590b","slug":"physical-education-teachers-will-now-also-teach-yoga-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-165143-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शारीरिक शिक्षक अब योग भी सिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शारीरिक शिक्षक अब योग भी सिखाएंगे
Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
डाइट मताना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में योग क्रियाओं का अभ्यास करते शिक्षक। स्रोत : विभाग
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अब शारीरिक शिक्षक खेलों के साथ योग भी गंभीरता से सिखाएंगे। ये बात जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने सोमवार को डाइट मताना में आयोजित 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण के सातवें दिन निरीक्षण के दौरान कही।
शिविर में प्रशिक्षण ले रहे पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग का प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों को योग की बारीकियां सीखकर स्कूलों में बच्चों तक इसका लाभ पहुंचाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। डाइट प्राचार्य विनोद कुमार श्योराण ने डीईओ का आभार जताया और शिक्षकों के अनुशासन व लगन की प्रशंसा की। उन्होंने हरियाणा सरकार की मुहिम हर कक्षा में योग को सफल बनाने का आह्वान किया। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मास्टर ट्रेनर मदन गोपाल आर्य, चंद्रप्रकाश आर्य और योग आयुष सहायक सुरेंद्र कुमार शर्मा हठयोग, पतंजलि योगसूत्र, गीता आधारित योग और योगासन स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण दे रहे हैं।