फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pesticides were being sold without authorization, notice issued

Fatehabad News: बिना अथॉरिटी बेची जा रही थीं कीटनाशक दवाइयां, जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pesticides were being sold without authorization, notice issued
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर दवाइयों के स्टॉक जांचते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार और कृषि विभाग की गुण नियंत्रक निरीक्षक टीम ने सिरसा रोड पर दो गोदामों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को दोनों गोदाम में काफी संख्या में कीटनाशक दवाइयों का स्टॉक मिला। लेकिन गोदाम मालिक बेचने के लिए अथॉरटी पत्र नहीं दिखा पाया तो नोटिस जारी किया गया है। टीम ने दवाइयों का सैंपल लेकर लैब में भेज दिया और स्टॉक रजिस्टर में सेल रोक दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने वीरवार को कार्रवाई को अंजाम दिया था। ये कार्रवाई देर शाम तक चली और स्टॉक जांचा गया। इसके बाद दोनों गोदाम को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को सील खोलकर दोबारा जांच शुरू की। दो दिन तक टीम की ये कार्रवाई चली।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एएसआई राकेश कुमार, अनिल कुमार और गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. हरभगवान ने की संयुक्त टीम ने अनाजमंडी की दुकान नंबर 11 बी श्यामसुंदर एंड ब्रदर्स के सिरसा रोड स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को डीएपी खाद के 600 बैग, एमओपी पोटाश के 210 बैग, यूरिया खाद के 556 बैग, सिंगल सुपर फास्टफेट के 941 बैग, सल्फर के 390 बैग, पोटाश के 400 बैग मिले। टीम को स्टॉक सही मिला। इसके बाद टीम ने दूसरे गोदाम को चेक किया। यहां पर पोटाश के 627 बैग मिले। जिन्हें बेचने की अथॉरटी खत्म मिली। इसके अलावा खरपतवार दवाई 1440 लीटर, फफूंदनाशक 530 किलोग्राम मिली। इनको बेचने के लिए गोदाम मालिक कोई अथॉरटी पत्र नहीं दिखा पाया। हालांकि बिल पेश किए गए। टीम ने दोनों गोदाम को सील कर दिया। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने एपीपीओ डॉ. जगीर सिंह को शामिल करके दोनों गोदाम की सील खोलकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद दवाइयों का सैंपल लिया गया। पोटाश और फफूंदनाशक दवाइयों को बेचने का अथॉरटी पत्र न दिखा पाने पर गुण नियंत्रक निरीक्षक टीम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और दवाइयां न बेचने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed