{"_id":"67b0d8e3c65fcc58040db031","slug":"people-upset-due-to-faulty-street-lights-demand-solution-from-city-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-129395-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोग परेशान, नगर परिषद से समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोग परेशान, नगर परिषद से समाधान की मांग
Sat, 15 Feb 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर के मुख्य रास्तों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के कारण शाम होते ही अंधेरा पसरने लगता है। इन लाइटों के बंद होने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
लोगों के अनुसार करीब एक महीने से रतिया रोड के कुछ हिस्से पर लगी तिरंगा व स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुध नही ली गई है। जिस कारण ये खराब स्ट्रीट लाइट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। नगर परिषद को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि नगर परिषद द्वारा हर महीने ठेकेदार को स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग को लेकर अदायगी की जाती है। उसके बाद भी जनता की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
-- --
वाल्मीकि चौक से कैंची चौक के एरिया की लाइट चलती है लेकिन उसके बाद विश्वकर्मा चौक तक की तिरंगा लाइट व स्ट्रीट खराब पड़ी है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि इस समस्या का स्थायी हल हो सके।
विज्ञापन
- चिराग बत्रा, दुकानदार
इस रोड पर पहले भी एक महिला के साथ स्नेचिंग की घटना हो चुकी है। लाइट बंद होने से आपराधिक किस्म के लोग किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। प्रशासन को उससे पहले समस्या का हल करना चाहिए।
- हर्ष गेरा, दुकानदार
विश्वकर्मा चौक से वाल्मीकि चौक तक की दुकानों के आगे अंधेरा पसरा रहता है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। प्रशासन को रूटीन में लाइटों की जांच करनी चाहिए कि ठेकेदार ठीक से काम कर रहा है या नही।
- मोंटी, दुकानदार
प्रशासन को आमजन को जरूरत की सुविधाएं तो मुहैया करानी चाहिए क्योंकि स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा पसरा रहता है। दुकानों के आगे अंधेरा होने से रात के समय काम प्रभावित होता है जो पूरी तरह से नुकसानदायक है।
- संजय, दुकानदार