फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People troubled by electricity problem for last four days in Tohana of Fatehabad

Tohana: चार दिनों से बिजली समस्या से लोग परेशान, बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से की शिकायत

Thu, 30 May 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 01:11 PM IST
सार

टोहाना के वार्ड नंबर 20 के चार दिनों से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से वार्डवासी बेहाल हो चुके हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
People troubled by electricity problem for last four days in Tohana of Fatehabad
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के वार्ड नंबर 20 स्थित मसाला फैक्टरी एरिया, ऑफिसर कॉलोनी, सुंदर नगर व हनुमान नगर में पिछले चार दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से गुस्साए वार्डवासी वीरवार को टोहाना के बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को शिकायत देकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पिछले चार दिनों से लाइट नहीं आ रही और बार-बार एसडीओ को फोन करने के बाद भी कर्मचारी लाइट ठीक करने के लिए नहीं आ रहे हैं। दो कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने उन पर कार्रवाई की मांग भी की। 

विज्ञापन


वार्डवासी संदीप, मनोज, शमशेर, सूबे सिंह आदि ने बताया कि उनके वार्ड में बिजली की तारों के नीचे लटकने की भी काफी समस्या है, जिसके कारण कोई भी पशु या वाहन इन तारों की चपेट में आ सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। अब चार दिनों से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से वार्डवासी बेहाल हो चुके हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। एसडीओ के कहने के बावजूद कर्मचारी लाइट ठीक नहीं करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
लोगों ने समस्या को लेकर शिकायत दी है। लोगों को आश्वासन दिया गया है कि 10 जून तक समस्या का हल कर दिया जाएगा। दो कर्मचारियों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, उनसे जवाब लिया जाएगा। -धर्मवीर सिंह, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed