{"_id":"6a8f3fc8285b57e00a0a159c","slug":"people-staged-protests-on-the-streets-against-the-garbage-problem-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-159967-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कचरे के खिलाफ सड़कों पर लोगों ने किया रोष-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कचरे के खिलाफ सड़कों पर लोगों ने किया रोष-प्रदर्शन
Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में प्रदर्शन के दौरान शहर के सामाजिक संगठन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में बुधवार को शहरवासियों ने रोष प्रदर्शन किया।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आमजन ने लक्कड़ मार्केट स्थित आर्य समाज मंदिर के पास एकत्र होकर बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंची।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ईओ दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द हड़ताल समाप्त करवाने और युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल ने कहा कि पिछले करीब तीन सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
गर्मी, उमस और बरसात के बीच मच्छर-मक्खियों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। सरकार जल्द समाधान करें, अन्यथा जनता आंदोलन तेज करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में रमेश गोयल, जोनी मेहता, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।