Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People problems solved through social media in Haryana, Chief Secretary gave instructions to department heads

गजब: हरियाणा में सोशल मीडिया से होगा लोगों की समस्या का समाधान, मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों को दिए ये निर्देश

Wed, 14 May 2025 09:02 AM IST
नवीन दलाल जितेंद्र मोंगा, फतेहाबाद (हरियाणा)
जितेंद्र मोंगा, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 May 2025 09:02 AM IST
सार

पत्र के अनुसार जिन विभागों ने अकाउंट बना रखे हैं उनको अपने अकाउंट पर नई योजनाएं, प्रगति, निर्देश पोस्ट करने चाहिए तथा सीएमओ हरियाणा की पोस्ट को री-ट्वीट शेयर करना है।

विज्ञापन
People problems solved through social media in Haryana, Chief Secretary gave instructions to department heads
सोशल मीडिया (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोगों की समस्याओं का समाधान करने व नई योजनाओं के लिए जनता को जागरूक करने के लिए अब हरियाणा सरकार के विभाग जल्द ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आएंगे। इसको लेकर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्त व सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अब विभाग के सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने होंगे और उसके लिए ब्लू टिक भी लेना होगा। ताकि सत्यापित अकाउंट से लोगों को सही जानकारी मिल सके और यह पता चल सके कि यह अकाउंट कहीं फर्जी तो नहीं है। जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी जिलों और विभागों के पास सत्यापित ब्लू टिक वाले सोशल मीडिया अकाउंट होने चाहिए। फेसबुक व एक्स पर अकाउंट बनाए जाएं। सोशल मीडिया अकाउंट नागरिकों द्वारा पोस्ट की गई शिकायतों का जवाब देने के साथ-साथ इन अकाउंट के माध्यम से शिकायतों का समाधान भी करना चाहिए।
विज्ञापन


पत्र के अनुसार जिन विभागों ने अकाउंट बना रखे हैं उनको अपने अकाउंट पर नई योजनाएं, प्रगति, निर्देश पोस्ट करने चाहिए तथा सीएमओ हरियाणा की पोस्ट को री-ट्वीट शेयर करना है। प्रत्येक विभाग के पास एक सोशल मीडिया टीम होनी चाहिए। जिसमें एक ग्राफिक डिजाइनर और एक कंटेंट राइटर भी होना चाहिए। प्रत्येक शिकायत के उतर को विभाग के अकाउंट पर से पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह से जांचा और परख लिया जाना चाहिए। जो पोस्ट अकाउंट पर प्रकाशित की है उनकी संख्या पर रिपोर्ट प्रत्येक माह मुख्य सचिव कार्यालय के साथ साझा की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed