फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People of Ratia village are united against drug addiction

शाबाश: नशे के खिलाफ एकजुट ग्रामीण, फतेहाबाद की पंचायत का फैसला... नशा तस्कर की जमानत करवाने वालों का बहिष्कार

Wed, 02 Apr 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 09:33 PM IST
सार

फतेहाबाद के रतिया के गांव बादलगढ़ के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोला है। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता हुआ पकड़ा जाता है तो कोई भी उसकी जमानत नहीं करवाएगा। 

विज्ञापन
People of Ratia village are united against drug addiction
नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया में एक गांव के लोगों ने नशे के खिलाफ सराहनीय फैसला लिया है। नशे के खिलाफ लोगों की पहल की सराहना भी हो रही है। गांव बादलगढ़ में बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक की। गांव के सरपंच सतगुरु सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ स्वंय आगे आने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


बैठक में हेरोइन व मेडिकल नशे के खिलाफ संकल्प और निर्णय किया कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता हुआ पाया गया तो ग्रामीणों द्वारा उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। साथ ही गांव का कोई भी व्यक्ति और पंचायत नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएगा। जो व्यक्ति नशा तस्कर की जमानत करवाएगा उसका गांव वासियों द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन




बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि गांव के युवाओं को चिट्टे व मेडिकल नशे से बचाने के लिए पूरा गांव को एक साथ आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि गांव में हर रोज कोई न कोई युवा नशे की भेंट चढ़ रहा है और मौत को गले लगा रहा है। नशे के खिलाफ पूरे गांव ने संकल्प लिया कि अगर गांव में कोई व्यक्ति नशा बेचता पाया गया तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा और कोई भी गांव का व्यक्ति उस की जमानत नहीं देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गांव की पंचायत के सभी पंच व पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला उप प्रधान गग्गी चहल, इकाई सचिव यादविंदर चहल, इकाई उप प्रधान प्रगट जटाना, लाड़ी चहल, गुरचरण सिंह, काका राम, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, भोला राम, नछतर चहल, सुमित राणा, अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, अशोक कुमार, सुखविंदर सिंह, तरसेम सिंह और गांव के अन्य साथी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed