{"_id":"6060cc398ebc3ed38166cff8","slug":"people-keeping-vigin-on-holi-fatehabad-news-rtk6020856121","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सतर्कता बरत रहे जिलावासी, धारा 144 तोड़ने वालों पर निगरानी रखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सतर्कता बरत रहे जिलावासी, धारा 144 तोड़ने वालों पर निगरानी रखेगी पुलिस
विज्ञापन
रंगों के त्योहार पर छाये कोरोना के असर के कारण जिले वासी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। रविवार को होलिका दहन कार्यक्रम हुए मगर भीड़ को एक साथ नहीं बढ़ने दिया गया। महिलाएं भी दो से तीन के समूह में ही एक बार में पूजा करने पहुंचती रही। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाने के आदेश जारी करने के बाद से फाग के दिन होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों की भी पूरी कमी रहेगी। अधिकांश लोग घरों पर रहकर ही अपने परिजनों के साथ फाग खेलेंगे। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी भी शहर में गश्त करेंगे। होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम मॉडल टाउन में आयोजित किया गया। जहां सुबह से ही महिलाओं ने होलिका की पूजा करते हुए मनोकामनाएं मांगी।
नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं पर तैनात रहेंगे डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना महामारी के चलते नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी में समुचित प्रबंध किए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने विशेष हिदायतें दी हैं। इमरजेंसी में दिन व रात के समय डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। हाल ही में त्वचा रोग विशेषज्ञ ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
जिस रूट पर ज्यादा सवारियां होंगी वहां भेजी जाएंगी बसें : वहीं, रोडवेज महाप्रबंधक कृष्ण कुमार ने भी जिस रूट पर सवारियां अधिक हो, वहां ज्यादा बसें भेजने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी सेक्शन के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के लिए चौकस रहने को कहा गया है। ऐसे में फाग के दिन भी रोडवेज बसों की सेवाओं में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
होली के मद्देनजर किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी रोकने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली पर लोगों से प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने की अपील की गई है। कोई धारा 144 तोड़ेगा तो उस पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। -राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।