फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People fear due to monkey menace in Kulan

Fatehabad News: कुलां में के बंदरों के उत्पात से लोगों में खौफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
People fear due to monkey menace in Kulan
कुलां में दुकान के बाहर बैठे बंदर।
कुलां। कुलां में बंदरों का झुंड दिनभर गलियों, सड़कों, दुकानों व छतों पर डेरा डाले रहता है और उत्पात मचाते रहते हैं। बंदरों का यह झुंड पुलिस चौकी व मुख्य चौराहे पर बैठा रहता है, जिससे लोगों में हमेशा भय बना रहता है। खासतौर पर स्थानीय दुकानदार इससे भयभीत रहते हैं और उनको दुकान से सामान उठने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का तो दुकानों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों को दिन प्रतिदिन बढ़ रही बड़ी समस्या के बावजूद प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि उत्पाती बंदर घूमते हुए उनके घरों तक पहुंच रहे हैं और छत पर सूखते कपड़े फाड़ने व खाने-पीने का सामान आदि हाथों से झपटकर ले जाते हैं। इतना ही नहीं बंदर दांत मारकर व्यक्ति को घायल तक कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को भय के माहौल से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार नरेश सिंगला, कुलदीप, सुरेंद्र, काला, विजय व कमल सरदाना आदि ने बताया कि दिनभर बंदर दुकानों के बाहर व छतों पर डेरा डाले रखते हैं। चौक से गुजरने वाले राहगीरों पर बंदर अचानक धावा बोल देते हैं, जिससे लोगों को अपनी जान का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बंदरों का आतंक गांव की गलियों तक पहुंचने से घरों के बाहर बच्चों का खेलना बंद हो चुका है। छोटे बच्चों का सारा दिन ध्यान रखना पड़ता है, कहीं बच्चा बाहर न चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि करीब सालभर पूर्व शुरुआत में यहां पर दो बंदर आएं थे, जबकि वर्तमान समय में इनकी संख्या आठ हो गई है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे बंदर घरों की छतों पर मौजूद सामान व पानी की टंकियों आदि को तोड़ फोड़ कर लोगों का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों में भय के माहौल के साथ साथ उन्हें होने वाले नुकसान से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed