फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People are yearning for facilities: Nathwan

जनता सुविधाओं के लिए तरस रही : नथवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People are yearning for facilities: Nathwan
शहर के किसान रेस्ट हाउस में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की कन्वेंशन में भाग लेते किसान
फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को समर्पित ब्लॉक स्तरीय कन्वेंशन फतेहाबाद किसान रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कन्वेंशन में राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने कहा कि वह 18 सालों से शहीद भगत सिंह की विचारधारा पर काम करते हुए एक मजबूत संगठन की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की सत्ता ऐसे लोगों के पास है जो दोनों हाथों से देश के संसाधनों को बेचने में लगे हैं। आज आम जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है, लेकिन सरकार कॉर्पोरेट के पक्ष में नीतियां बनाकर उन्हें खुश करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आज देश के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। सरकार अब खेती सेक्टर को भी कंपनियों के हवाले करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में किसानों को एकजुट होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में मजबूत किसान आंदोलन की जरूरत है। जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने कहा कि देश की सरकार आज धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। आज ऐसी पार्टियों को शहीद भगत सिंह के विचारों को पढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार लाठी के दम पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी रहेगा। रविंद्र हिजरावां खुर्द ने कहा कि फतेहाबाद में किसान लगातार संगठन से जुड़कर किसानी आवाज को मजबूत कर रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के महासचिव संदीप सिवाच ने शहीद भगत की जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद किसान संघर्ष समिति के सदस्य लघु सचिवालय के बाहर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।


इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कर्मजीत सालम खेड़ा और लवी बाठ ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन रामपाल खारा खेड़ी ने किया। इस दौरान संदीप सिवाच, रविंद्र हिजरावां, मलकीत उपल, सरजीत उपल, गुरप्रीत सिंह खालसा, जगदीश जाखल, बृजलाल कड़वासरा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed