फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People angry over non-connection of drinking water pipeline created a jam, scolded the officials

Fatehabad News: पेयजल पाइप लाइन न जोड़ने पर खफा लोगों ने लगाया जाम, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 26 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
People angry over non-connection of drinking water pipeline created a jam, scolded the officials
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित नहर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी में पेयजल में सीवरेजयुक्त पानी सप्लाई होने से खफा लोगों ने सिटी नर्सिंग होम के सामने मंगलवार देर रात को रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला मौके पर पहुंची और डीसी मनदीप कौर को फोन किया। सुनैना ने कहा कि मैडम यहां किसी अधिकारी को भेजो या फिर खुद आकर चेक कीजिए। इसके थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज को मौके पर मौजूद लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। इस पर एसडीओ ने कहा कि रात को ही पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा। पहले भी इस ठीक करवाया गया था लेकिन फिर से टूट गई है। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। वहीं लोगों के हंगामे के बाद रात को ही जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने जेसीबी और कर्मचारी बुलाकर टूटी पाइप लाइन को ठीक करवा दिया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे नहर कॉलोनी निवासी मदन लाल, दीपू कुमार, रामनिवास आदि लोगों ने बताया कि दोनों कॉलोनी की आबादी 10 हजार के करीब है। पिछले काफी समय से उनकी कॉलोनियों में सप्लाई होने वाले पेयजल में सीवरेज का गंदा पानी मिलकर होकर आ रहा है। इस गंदगीयुक्त पानी के सेवन से क्षेत्र में बीमारियां फैल रही है। कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने तक की नौबत आ चुकी है। उन्होंने विभाग के जेई पर भी लोगों की सुनवाई न करने का आरोप लगाया और कहा कि उसको फोन करने पर वह उठाता तक नहीं। ऐसे नकारा अधिकारियों को तुरंत हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रॉम वाटर सीवरेज लाइन डालने का चल रहा है काम :
नगर परिषद एसबीआई रोड को मॉडल रोड बना रहा है। यहां पर स्ट्रॉम वाटर सीवरेज लाइन डाली जा रही है। इसका कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े टैंक में होना है। इसको लेकर भट्टू रोड पर सिटी नर्सिंग होम के सामने पाइप गुजारते समय पेयजल पाइप लाइट टूट गई। यहां से नहर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, शिव नगर में पानी सप्लाई होता है।

-
पाइप लाइन पहले टूट गई थी, उसे ठीक करवा दिया गया था। लेकिन पाइप फिर से टूट गई। रात को ठीक करने की योजना बनाई गई थी लेकिन इससे पहले ही लोगों ने हंगामा कर दिया गया। ऐसे में रात को ही पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है।
- सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed