फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pebbles found in 137 mustard sacks in canter, recommendation to cancel agent's license

Fatehabad News: कैंटर में 137 सरसों की बोरियों में कंकर मिले, आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pebbles found in 137 mustard sacks in canter, recommendation to cancel agent's license
भूना में हैफेड काम्पलेक्स में सरसों की जांच के दौरान उप​स्थित अ​धिकारी।
भूना। अनाज की बोरियों में मिलावट के मामले को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने वीरवार को उकलाना रोड स्थित हैफेड न्यू कांप्लेक्स पर छापे की कार्रवाई की। छापे के दौरान टाटा 407 गाड़ी में सरसों से भरे हुए 137 बैग मिले। इनमें सरसों की गुणवत्ता बेहद खराब थी और कंकर की मिलावट पाई गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार ने सरसों में मिलावट को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। टीम ने आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मार्केटिंग बोर्ड के जोनल अधिकारी राहुल मित्तल, डीएमईओ अभिनव वालिया, सहायक सचिव भारत शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुभाष वर्मा, हैफेड डीएम राजेश हुड्डा, हैफेड सहकारी समिति प्रबंधक भूना संदीप दहिया व मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर ढाका मौके पर पहुंचे। जोनल अधिकारी राहुल मित्तल ने सरसों मिलावट में सम्मिलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। हैफेड डीएम राजेश हुड्डा ने टाटा 407 कैंटर में भरे सरसों के बैग में से चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। डीएम हुड्डा ने कहा कि मिलावट खोरी के धंधे में जो भी लोग पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सैंपल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने 30 अप्रैल को ही रिजेक्ट कर दिए थे सरसों के बैग
हैफेड सहकारी समिति के प्रबंधक संदीप दहिया ने बताया कि अनाज मंडी की दुकान नंबर 50ए की फर्म सतपाल सिंह-अमित कुमार के माध्यम से 30 अप्रैल को किसान की सरसों ढेरी देखी थी और उसे साफ-सुथरा करके बोरियों में भरने के निर्देश दिए थे। सरसों की खरीद होने के बाद गेट पास टोकन दे दिया गया। जब बोरियां भरी गई तो हैफेड व मार्केट कमेटी अधिकारियों ने सरसों की जांच की थी, जिसकी सफाई नहीं की गई थी, इसलिए उसे रिजेक्ट कर दिया था। आढ़ती ने टोकन का फायदा उठाकर वीरवार को सरसों से भरे 137 बैग हैफेड न्यू कांप्लेक्स में भेज दिए। मगर, गोदाम इंचार्ज नफे सिंह ने कैंटर से कोई भी बैग नीचे नहीं उतारा और अधिकारियों से फोन पर बात करने लगा। इतनी ही देर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम पहुंच गई। टीम ने गाड़ी में लदे हुए सरसों के बैग खोलकर देखे तो बिना झराई की हुई सरसों मिली और छोटे कंकर भी मिलावट में नजर आए। सरसों खरीद में हमारी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं रही है। इसलिए अब आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सरसों व गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरसों के बैग में गंदगी और कंकर होना बहुत ही चिंता का विषय है। मिलावटी सरसों के सैंपल लिए गए हैं और जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

-राहुल मित्तल, जोनल अधिकारी, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed