फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pawan was shot for opposing abusing girls

लड़कियों को अपशब्द कहने का विरोध करने पर पवन को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pawan was shot for opposing abusing girls
भूना। गांव जांडली कला में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। हमलावरों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि जांडली कला के जोहड़ पर एक नलकूप से पीने का पानी लेकर जा रही दो-तीन लड़कियों को उन्होंने अपशब्द कहे तो वहीं मौजूद पवन कुमार के साथ तकरार हो गई थी। युवक ने लड़कियों का पक्ष लिया तो गुस्से में गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस को हिसार जिले के गांव गोरछी निवासी अजय कुमार ने बताया है कि जांडली कला के काला उर्फ नरेंद्र व दयानंद उर्फ रामा के कहने पर 5 मई की देर शाम को लड़कियों का समर्थन करने के चलते अनुसूचित जाति के युवक को गोली मैंने ही मारी थी। वारदात के बाद वह बरवाला चले गए थे। जहां पर एक गाड़ी लूटने के प्रयास के मामले में सीआईए हिसार ने गिरफ्तार कर लिया था। जांडली कलां की घटना में तीसरा आरोपी दयानंद उर्फ रामा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

यह था मामला
गांव जांड़ली कला में 5 मई की शाम को पवन कुमार जोहड़ पर गया था। वहां पर उनके समुदाय की लड़की के साथ तीन युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो जांडली कला के ही दयानंद उर्फ रामा, काला उर्फ नरेंद्र तथा गोरछी निवासी अजय कुमार ने उसे जातिसूचक गालियां दी और पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। तीनों ही हमलावरों ने अपनी-अपनी पिस्तौल निकाल ली तो वह डर के मारे भागने लगा। हमलावरों में से अजय ने पवन को भागते ही पीछे से गोली मार दी थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस ने 6 मई को पवन के बयान पर आईपीसी की धारा 323, 307 506, 34 आईपीसी, 25-54-59 आर्म्स एक्ट 3(1)एसटी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मगर मुकदमे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आक्रोशित समुदाय के लोगों ने 9 मई को पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जांडली कला मामले में एक युवक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दो तीन लड़कियों से छेड़खानी करने से रोकने पर अजय गोरछी ने काला उर्फ नरेंद्र व दयानंद उर्फ रामा के कहने पर गोली चलाई थी। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
-कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed