फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patwari's assistant arrested, Rs 1.60 lakh recovered

Fatehabad News: पटवारी का सहायक गिरफ्तार 1.60 लाख रुपये हुए बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Patwari's assistant arrested, Rs 1.60 lakh recovered
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में फसलों की मुआवजा राशि किसानों का न देकर अपने करीबियों और रिश्तेदारों के बैंक खाते में डालने के मामले में दर्ज मामले के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा ने कमलजीत निवासी ढाणी मियाखां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से 1.60 लाख की नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी पटवारी का सहायक बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जांच में संबंधित पटवारी को भी शामिल किया जाएगा। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार से मिली शिकायत के बाद जांच में एक बड़े मुआवजा घोटाले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गांव बड़ोपल में पटवारी राजेंद्र प्रसाद, कुछ कानूनगो, नायब तहसीलदार और तत्कालीन तहसीलदार रणविजय सुल्तानियां ने निजी सहायकों व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से किसानों के बीमा क्लेम और मुआवजा राशि में भारी गड़बड़ी की। जांच में यह भी पाया गया कि खरीफ वर्ष 2021 में खराबा फसल की क्षतिपूर्ति के लिए राज्य सरकार की ओर से गांव बड़ोपल के किसानों को 24.25 करोड़ की राशि जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मुआवजा वितरण सूची में कई स्थानों पर फर्जी नाम, गलत बैंक खाता नंबर, और गैर-हकदार व्यक्तियों को अवैध रूप से बड़ी रकम जारी की गई। इस धोखाधड़ी में कमलजीत, राहुल, सुरजीत, सुन्दर उर्फ बिल्ला समेत कई निजी व्यक्तियों ने सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खातों के माध्यम से लाखों रुपये की अवैध निकासी की, जबकि ये लोग पात्र सूची में शामिल ही नहीं थे।

जांच में यह भी सामने आया कि विभिन्न खातों में बार-बार अनुचित लाभ पहुंचाया गया और हेराफेरी की गई। इस मामले में राजेंद्र प्रसाद (पटवारी) सहित अन्य कानूनगो, नायब तहसीलदार, तत्कालीन तहसीलदार रणविजय सुल्तानियां और अन्य निजी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना शहर फतेहाबाद में 30 मई 2025 को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed