{"_id":"659edf5f35df9761c305817c","slug":"patwaris-and-lawmen-extended-their-strike-for-two-more-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11158-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पटवारियों व कानूनगो ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पटवारियों व कानूनगो ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगाे को लेकर 3 जनवरी से हड़ताल कर लघु सचिवालय के बाहर पार्क में धरने पर बैठे पटवारियों एवं कानूनगो का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को पटवारियों व कानूनगो ने दो दिन और हड़ताल बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जिससे इस सप्ताह भी लोगों के राजस्व से संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। पिछले दो सप्ताह से हड़ताल व सरकार छुट्टियों के कारण लोग तहसील कार्यालय व ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।
धरने के कारण बुधवार को भी जिले में लगभग 400 रजिस्ट्रियां और 200 इंतकाल प्रभावित हुए। लघु सचिवालय में फर्द, इंतकाल और रजिस्ट्रियों करवाने के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही जिनको फर्द निकलवाकर जमानत करवानी है या लोन लेना है। धरने को संबोधित करते हुए पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पटवारियों और कानूनगो ने सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए 3 जनवरी से 5 जनवरी तक तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया था, मगर मांगे नहीं मानी जाने के कारण धरने को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। पटवारी एवं कानूनगो के धरने का समर्थन करने पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान जोगिंद्र ने बताया कि सरकार पटवारियों एवं कानूनगो के साथ सही नहीं कर रही। जिसके लिए रिटायर्ड हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ पटवारियों एवं कानूनगो के साथ है।
धरने पर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि अभी तक सरकार ने पटवारियों का कानूनगो की मांगों को नहीं माना है। इसलिए हड़ताल को शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार के बाद शनिवार व रविवार को सरकारी छुट्टी रहती है। ऐसे में लोगों को अपने तहसील कार्यालय संबंधित कार्य करवाने में परेशानी होगी।