{"_id":"64a45d6174437129610e58ca","slug":"passengers-going-to-sirsa-after-seven-oclock-helpless-compulsion-to-travel-by-private-vehicles-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-1698-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शाम सात बजे के बाद सिरसा जाने वाले यात्री बेेबस, निजी वाहनों से सफर करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शाम सात बजे के बाद सिरसा जाने वाले यात्री बेेबस, निजी वाहनों से सफर करना मजबूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टैंड पर सिरसा के लिए बसों का इंतजार करती सवारियां।
फतेहाबाद। शाम ढलते ही फतेहाबाद से सिरसा व सिरसा से फतेहाबाद के लिए बसों के आवागमन का टोटा बना हुआ है। सात बजे के बाद न तो फतेहाबाद से सिरसा के लिए कोई बस मिलती है और न ही सिरसा से फतेहाबाद के लिए। हालांकि रात के समय बड़े रूट की बसें तो आती हैं, लेकिन इनमें इतनी भीड़ होती है कि यात्री इनमें चढ़ ही नहीं पाते। मजबूरन यात्रियों को रात के समय अधिक किराया देकर सिरसा व फतेहाबाद जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
फतेहाबाद में सुबह से लेकर शाम छह बजे तक सिरसा व सिरसा से फतेहाबाद के लिए बसें मिल जाती हैं, लेकिन इसके बाद यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। दिल्ली से डबवाली के लिए फतेहाबाद से रात को एक बस आती है, जिसमें इतनी भारी भीड़ होती है कि यात्रियों को सीट तो क्या लटकने के लिए भी जगह नहीं मिलती। यही हालात सिरसा से फतेहाबाद रूट का है। सिरसा से रात को पौने आठ बजे व आठ बजकर 40 मिनट पर बस डबवाली से दिल्ली रूट के लिए जाती है, लेकिन इन बसों में भी रात के समय पैर रखने की जगह नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि सिरसा से फतेहाबाद व फतेहाबाद से सिरसा जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिला सवारियों को अधिक परेशानी होती है।
फतेहाबाद से सिरसा निजी कार्यालय में काम करने वाले कपिल सोनी, हरिकेश व नितेंद्र ने बताया कि वह फतेहाबाद में कंपनी के लिए पैसों की रिकवरी के लिए प्रतिदिन आते हैं और इसके बाद उनको सिरसा जाना होता है, लेकिन शाम को सात बजे के बाद फतेहाबाद से कोई भी बस सिरसा के लिए नहीं जाती। इक्का दुक्का बस आती हैं, लेकिन इनमें पहले से ही भारी भीड़ होती है। कई बार तो निजी वाहनों को अतिरिक्त किराया देकर उनको जाना पड़ता है।
विज्ञापन
रात को आउटर होकर निकलती हैं बसें, यात्री परेशान
फतेहाबाद रोडवेज डिपो से होकर गुजरने वाली बसों के लिए पहले ही यात्री परेशान हैं। यह बसें शहर से न होकर नए बस स्टैंड से आउटर होकर निकलती हैं, जिस कारण शहर के यात्रियों को पहले ऑटो में 20 रुपये किराया व बसों में 10 रुपये किराया देकर नए बस स्टैंड जाना पड़ता है और बाद में उनसे सिरसा के लिए भी पांच रुपये अतिरिक्त टिकट के लिए जाते हैं। पुराना बस स्टैंड से जहां सिरसा के लिए 50 रुपये की टिकट है, वहीं नए बस स्टैंड से सिरसा के लिए 55 रुपये बस किराया यात्रियों से वसूला जाता है। यही हालात सिरसा से फतेहाबाद आने वाले यात्रियों के साथ है।
कोट
वैसे तो दिन के समय सिरसा व फतेहाबाद के लिए बसों की कमी नहीं है। लोकल रूट पर फतेहाबाद व सिरसा रोडवेज डिपो से हर आधे घंटे के बाद सर्विस होती है। इसके अलावा लंबे रूटों की बसें भी आती जाती रहती हैं। रात के समय यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एक मिनी बस रात के समय सिरसा से फतेहाबाद व फतेहाबाद से सिरसा चलाने की योजना बनाई जा रही है।
-शेर सिंह, जीएम, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।