फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Participants spread the colors of art in the festival

Fatehabad News: महोत्सव में प्रतिभागियों ने बिखेरे कला के रंग

Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Participants spread the colors of art in the festival
फतेहाबाद। राजकीय महिला कॉलेज भोडिया खेड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करत
फतेहाबाद। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन विज्ञान मेला, लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता सहित कुल 10 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने हरियाणवी पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता में एमएम कॉलेज फतेहाबाद की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और संकल्प का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम प्रतिभा होती है, और यह मंच उसे पहचानने, निखारने तथा आगे बढऩे का अवसर प्रदान करता है।
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि प्रतिभागियों को परिणाम को लेकर कभी भी हाथों सहित नहीं होना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। जिला युवा समन्वयक अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय इस महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से प्रतिभागी भाग लेंगे।
मंगलवार को भी युवा महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा की प्राचार्य लखबीर कौर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रभारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

फतेहाबाद। राजकीय महिला कॉलेज भोडिया खेड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करत

फतेहाबाद। राजकीय महिला कॉलेज भोडिया खेड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed