फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parneet Kaur won the Punjabi dance competition

Fatehabad News: पंजाबी नृत्य में परनीत कौर ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Parneet Kaur won the Punjabi dance competition
प्रतिभा खोज में प्रतिभा प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत : महाविद्यालय
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरियाणवी नृत्य में वीरा और पंजाबी नृत्य में परनीत कौर ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा महिला महाविद्यालय, टोहाना के प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सांगवान, मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर सिंह और कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुरेंद्र सभरवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि समय जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी है, जिसे खो देने के बाद वापस नहीं पाया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से इसका सदुपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सुरेंद्र सभरवाल व प्रो. पूनम कौर सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत नृत्य, एकल गायन और मोनो एक्टिंग जैसी विधाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाना था। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी विजेताओं को आगामी मंचों के लिए प्रेरित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. अजीत कुमार, प्रो. प्रदीप सिंह और गायन प्रतियोगिता में डॉ. अनिल कुमार, प्रो. सरबजीत सिंह, प्रो. कीर्ति ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed