{"_id":"697102c8b220f6ca8b059b0d","slug":"parking-dispute-lawyers-boycott-work-retired-police-association-engaged-in-mediation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147402-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्किंग विवाद... वकीलों का कार्य बहिष्कार, रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन मनाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्किंग विवाद... वकीलों का कार्य बहिष्कार, रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन मनाने में जुटी
Wed, 21 Jan 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
काम ठप रख धरने पर बैठे वकील।
फतेहाबाद। जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में डीएसपी के रीडर मुकेश के कार खड़ी करने को लेकर वकील और बार कर्मी के बीच हुआ विवाद बुधवार को तीसरे दिन भी सुलझा नहीं। इसके चलते फतेहाबाद, रतिया और टोहाना कोर्ट में वकील लगातार वर्क सस्पेंड किए हुए हैं। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में प्रदर्शन भी किया।
वकील और बार एसोसिएशन अब भी पुलिसकर्मी मुकेश पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले को सुलझाने के लिए रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने भी प्रयास किए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। वर्क सस्पेंड रहने के कारण अदालतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, और प्रॉक्सी कौंसल द्वारा केवल केसों की नई तारीखों की पेशी ली जा रही है।
एसपी ने गठित की जांच कमेटी
इस मामले की जांच के लिए एसपी सिद्धांत जैन ने डीएसपी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कमेटी जांच कर रही है और जल्द समाधान निकाले जाने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा भी धरने पर पहुंचे और वकीलों से समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से भी बातचीत करेंगे और वकीलों के पक्ष में हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने की सलाह दी ताकि मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन
पार्किंग में कार खड़ी करने पर बढ़ा विवाद
सोमवार को कोर्ट परिसर की पार्किंग में डीएसपी के रीडर मुकेश कुमार ने अपनी कार खड़ी की, जिसके बाद बार कर्मी गुल्लू और एक वकील से उनका विवाद हो गया। इसके बाद वकीलों ने अदालतों में वर्क सस्पेंड कर दिया और धरने पर बैठ गए थे। वकील रीडर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इस मामले पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के चैंबर में पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।
--
इस विवाद को सुलझाने के लिए पहले थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और डीएसपी द्वारा भी बातचीत की गई, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। जांच के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भविष्य में भी सभी पक्षों से बातचीत के लिए डीएसपी नर सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।