फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parivartan Yatra reached Fatehabad: Abhay Chautala did not attend, former CM OP Chautala addressed

फतेहाबाद पहुंची परिवर्तन यात्रा: अभय चौटाला नहीं हुए शामिल, पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने किया संबोधित

Tue, 06 Jun 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो की छात्र विंग के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने लोगों को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार से आम जनता तंग आ चुकी है। इसलिए अब बदलाव का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
Parivartan Yatra reached Fatehabad: Abhay Chautala did not attend, former CM OP Chautala addressed
पूर्व सीएम ओपी चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो की परिवर्तन यात्रा ने मंगलवार को फतेहाबाद जिले में प्रवेश किया। हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र से होते हुए परिवर्तन यात्रा गांव ढांड पहुंची। यहां पर पहले ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला को शामिल होना था। मगर आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी हाईकोर्ट में सुनवाई होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका- ओपी चौटाला
उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो की छात्र विंग के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने लोगों को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार से आम जनता तंग आ चुकी है। इसलिए अब बदलाव का मन बना चुकी है। आने वाला समय इनेलो का है। किसान, मजदूर, कमेरा वर्ग आशाभरी नजरों से इनेलो की तरफ देख रहा है। इनेलो सरकार बनने पर हर वर्ग के हित में योजनाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही
चौटाला ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग हताश हो चुका है। परिवर्तन यात्रा जहां-जहां जारी है, जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। जनता का यही उत्साह बता रहा है कि इस सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है। जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है, ताकि इस सरकार से पिंड छुड़वाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक अभय चौटाला के पहुंचने की उम्मीद
इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता ने बताया कि विधायक अभय सिंह चौटाला हाईकोर्ट में आय से अधिक संपत्ति वाले मामले में सुनवाई के चलते वहां गए हुए हैं। देर शाम तक उनके फिर से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। भट्टू के रामदेवरा चौक पर शाम को विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा। ढांड के बाद यह यात्रा गांव बनावाली, किरढ़ान होते हुए शाम को भट्टू पहुंचेगी। भट्टू में ही परिवर्तन यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed