{"_id":"6744b02e71bb4bd4f402866b","slug":"papiha-park-was-also-finally-given-to-the-organization-for-adoption-shivpuri-land-reforms-sabha-refused-to-take-five-parks-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-125526-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पपीहा पार्क भी आखिरकार संस्था को दिया गोद, शिवपुरी भूमि सुधार सभा ने पांच पार्क लेने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पपीहा पार्क भी आखिरकार संस्था को दिया गोद, शिवपुरी भूमि सुधार सभा ने पांच पार्क लेने से किया मना
Mon, 25 Nov 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के कन्हैया पार्क में छंटाई का काम करते हुए संस्था सदस्य
फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार शहर के सबसे बड़े पपीहा पार्क को संस्था को गोद दे दिया है। ये पार्क पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट को गोद दिया गया है। संबंधित एजेंसी को पार्क गोद देकर वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
वहीं शिवपुरी भूमि सुधार सभा ने पांच पार्क गोद लेने से मना कर दिया है। सभा को 6 पार्क गोद दिए गए थे, लेकिन शिवपुरी पार्क को ही संभालने की सहमति जताई है। नगर परिषद अब इन पांच पार्कों को अन्य संस्थाओं को गोद देगा। शहर के पार्क गोद लेने के लिए 25 संस्थाओं ने पिछले दिनों आवेदन किए थे। इसमें 8 के आवेदन रद्द कर दिए गए।
वजह ये है कि चार संस्थाएं बाहर की थी और चार ऐसी थी जो कि आरडब्ल्यूए या फिर एनजीओ से संबंधित नहीं थी। ये पार्क एक साल के लिए नगर परिषद ने गोद दिए गए हैं और 4.40 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
ये पार्क इस संस्था को दिए गए गोद
पपीहा पार्क - पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट
रानी लक्ष्मी बाई पार्क - रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी, फतेहाबाद
शिवपुरी पार्क - श्मशान भूमि सुधार सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क - दि प्रोग्रेसिव वेल्फेयर सोसायटी जगजीवनपुरा
पीएनबी ग्रोवर और अशोक पूनिया घर के पास - महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति
पार्क मोहन लाल जुनेजा के घर के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
पूनम आंखों के अस्पताल के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
संदूजा अस्पताल पार्क के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
बस स्टैंड के पीछे पार्क - क्षत्रिय राजपूत महासभा
पार्क दिनेश गेरा घर के पास - श्रीसंत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट
अरोड़ा भोजनालय के सामने पार्क - पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट
डॉ. आंबेडकर पार्क - डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा
टैक्सी स्टैंड पार्क - मां पाथरी सेवा ट्रस्ट
शहीद उद्यम सिंह पार्क - शहीद उद्यम सिंह कल्याण संस्था
- जिंदगी संस्था ने पार्क में सफाई अभियान किया शुरू
लघु सचिवालय में द्वितीय खंड के सामने बने कन्हैया पार्क को जिंदगी वेलफेयर सोसायटी संभालेगी। इस पार्क के हालात ये है कि यहां पर झाड़ियां उग चुकी हैं और जंगल जैसे हालात बन चुके हैं। पार्क के वर्क ऑर्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिंदगी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
-- --
हुडा सेक्टर के पार्क संभालेगी आरडब्ल्यूए, मॉडल टाउन और एमसी कॉलोनी के पार्क नहीं लिए गोद
शहर के हुडा सेक्टर तीन के पार्कों को भी गोद दे दिया गया है। ये पार्क सेक्टर तीन आरडब्ल्यूए को गोद दिए गए है। यहां पर आठ पार्क हैं। वहीं शिवपुरी भूमि सुधार सभा को नगर परिषद ने एमसी कॉलोनी पार्क, मॉडल टाउन में डॉ. चिरंजीलाल घर के पास पार्क, पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल के घर के पास पार्क, सुरेश मुंजाल के घर के पास पार्क, दलीप सिंगला के घर के पास पार्क के पार्क को भी गोद दिया था। लेकिन पदाधिकारियों ने ये पार्क गोद लेने से मना कर दिया है।
- नगर परिषद की तरफ से कन्हैया पार्क को गोद दिया गया है। संस्था ने काम शुरू कर दिया है। पार्क के हालात ये है कि यहां पर कंटीली झाड़ियां उगी हुई हैं। लेकिन संस्था इस पार्क का रूप ही बदल देगी और एक मिसाल कायम करेगी।
- हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था।
- शिवपुरी भूमि सुधार सभा ने लंबे समय तक 12 पार्क संभाले हैं। पिछले साल तक ये पार्क संभाले है। लेकिन इस बार सभा को बड़े पार्कों से बाहर कर दिया गया और छोटे पार्क दिए गए हैं। सभा के पास आधुनिक संसाधन और कर्मचारी भी हैं। पार्क गोद देने में पक्षपात हुआ है, इसलिए छोटे पार्कों को लेने से मना कर दिया है। इस संबंध में लिखित में दे दिया गया है।
- सुनील सचदेवा, सचिव, शिवपुरी भूमि सुधार सभा।