{"_id":"6a8b29b820617bdbba0ee3b6","slug":"panshul-secured-a-spot-in-the-state-kabaddi-team-through-a-leap-of-determination-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159796-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हौसलों की छलांग से पंशुल ने राज्य कबड्डी टीम में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हौसलों की छलांग से पंशुल ने राज्य कबड्डी टीम में जगह बनाई
Sun, 23 Aug 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी पंशुल।
फतेहाबाद। गांव चंद्रावल के कबड्डी (14) खिलाड़ी पंशुल का अंडर-14 राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर पहला और जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। पंशुल की उपलब्धि से गांव और विद्यालय में खुशी है।
पंशुल राजकीय उच्च विद्यालय चंद्रावल में कक्षा सातवीं के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ वह कबड्डी का नियमित अभ्यास करते हैं। स्कूल गेम्स की अंडर-14 प्रतियोगिताओं में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य टीम में चयन हुआ।
पंशुल गांव के एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। कोच प्रहलाद जाखड़ उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पंशुल खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। वह फिटनेस और खेल कौशल सुधारने पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
पंशुल के पिता सतपाल सिंह और माता कविता हैं। परिवार उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दे रहा है। पंशुल ने बताया कि वह कबड्डी में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य ऊंचे स्तर पर खेलकर माता-पिता, कोच, गांव और विद्यालय का नाम रोशन करना है।
-- -- -- -- -- --
पंशुल की उपलब्धियां
पंशुल ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम और जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है। वह एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल ग्राउंड में कोच प्रहलाद जाखड़ के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।