फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchkula team found flaws in civil hospital

पंचकूला टीम को नागरिक अस्पताल में मिली खामियां

Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panchkula team found flaws in civil hospital
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में निरीक्षण करती पंचकूला से आई टीम - फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डिलिवरी की दी जा रही सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए पंचकूला से टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची। मैटरनल हेल्थ के सलाहकार डॉ.अभिषेक ने टीम के साथ गर्भवती की ओपीडी, लेबर रूम और जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल और उप सिविल सर्जन डॉ.सुनीता सोखी भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान टीम को लेबर रूम और जच्चा-बच्चा वार्ड में कमियां मिली। लेबर रूम के अंदर नर्स आक्सीजन सिलिंडर नहीं चला पाई। डॉ.अभिषेक ने स्टाफ नर्स को आक्सीजन गैस सिलिंडर चलाने के लिए ट्रेंड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इसे चलाने की चाबी भी वहीं होनी चाहिए ताकि आक्सीजन सिलिंडर को चलाने के लिए दूसरा कर्मचारी न बुलाना पड़े।
विज्ञापन

सुविधाओं के औचक निरीक्षण के लिए डॉ.अभिषेक ने पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां पर महिलाएं लाइन में लगी मिली। इस पर टीम ने पास ओपीडी कक्ष के साथ खाली पड़ी जगह पर बैठने के लिए सुविधा देने और लैब बनाने के निर्देश दिए ताकि सैंपल देने के लिए गर्भवती को जनरल लैब में लाइन में न लगना पड़े। इसके बाद टीम जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंची। यहां पर टीम ने पहले शौचालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम लेबर रूम में पहुंची। टीम ने इसमें गाइडलाइन के मुताबिक बदलाव करने के निर्देश दिए। डॉ.अभिषेक ने इस दौरान स्टाफ नर्स से आक्सीजन गैस सिलेंडर के बारे में पूछा लेकिन वह नहीं बता पाई।
विज्ञापन

बदला जाएगा सेप्टिक लेबर रूम :
टीम ने सेप्टिक लेबर रूम को बदलने के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि गर्भवती जांच केंद्र को अंदर किया जाए और सेप्टिक लेबर रूम को बाहर किया जाएगा ताकि वायरल अंदर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकार्ड रजिस्टर की जांच की, साफ नहीं मिला :
टीम ने रिकार्ड रजिस्टर की जांच की। जो कि साफ नहीं मिला। स्टाफ नर्सों ने रिकार्ड अच्छी तरह से अपडेट नहीं कर रखा था। जिसमें समझ नहीं आ रहा था कि गर्भवती को डाइट में क्या दिया गया है।
स्टोर में मिले गाउन, डिलिवरी से पहले पहनाना होगा :
टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि महिलाओं को डिलिवरी के लिए उन्हीं के कपड़ों में लेकर लेबर रूम में जा रहे हैं। जबकि गाऊन स्टोर रूम में मिले। टीम ने इस पर सख्ती से निर्देश दिए कि गर्भवती को डिलिवरी के दौरान गाउन डालना होगा।
15 दिन में दोबारा होगा निरीक्षण :
पंचकूला से आए डॉ.अभिषेक ने कर्मचारियों को खामियां सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया और कहा कि दोबारा नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कमियां नहीं सुधारी गई तो कार्रवाई होगी।

सिविल सर्जन पहुंचे पहले , कर्मचारी पहुंचे 40 मिनट लेट :
पंचकूला से टीम के आने की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल कार्यालय में जाने की बजाए सीधा नागरिक अस्पताल में पहुंचे। सीएमओ को साढ़े 9 बजे तक कर्मचारी नदारद मिले। सीएमओ खुद गेट पर खड़े हो गए और लेट आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके अलावा सीएमओ ने ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed