फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat of all caste khap will be held at Khatkar toll plaza in favor of wrestlers: Suman Hooda

पहलवानों के पक्ष में खटकड़ टोल प्लाजा पर होगी सर्वजातीय खाप की पंचायत : सुमन हुड्डा

Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of all caste khap will be held at Khatkar toll plaza in favor of wrestlers: Suman Hooda
भूना में पहुंची किसान नेता सुमन हुड्डा। 
भूना (फतेहाबाद)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की जिलास्तरीय बैठक अनाज मंडी भूना में हुई। बैठक में यूनियन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा ने यूनियन से जुड़े हुए लोगों को बताया कि पहलवानों के दिल्ली में जंतर-मंतर पर जो आंदोलन चल रहा है, उस मामले को लेकर 25 मई को खटकड़ टोल प्लाजा पर सर्वजातीय खाप पंचायत होगी, जिसमें पहलवानों के आंदोलन को गति देने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

सुमन हुड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी सब परेशान हैं। जबकि देश का नाम विदेशों में रोशन करने वाली पहलवान बेटियां यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन करने पर मजबूर हैं। मगर, भाजपा की सरकार ने अपने मंत्री को बचाने के लिए संरक्षण दिया हुआ है। 25 मई को खटकड़ टोल प्लाजा पर सर्वजातीय खाप पंचायतें पहलवानों के समर्थन से संबंधित अपना फैसला लेंगी।
विज्ञापन

सुमन हुड्डा ने जिलास्तरीय बैठक में राकेश कुमार को यूनियन का जिला कार्यकारी प्रधान मनोनीत किया। वही, दलबीर देशवाल को हल्का टोहाना के प्रधान पद की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर किसान नेता राजेंद्र सिंह नेहरा, गुरप्रीत सिंह पोहला, चांदीराम कड़वासरा, कुलदीप सिंह मुंड, बलवंत सिंह, कुलदीप हरितवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed