फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat Minister will visit Bhattu area today, Sarpanch Association warns of protest

Fatehabad News: पंचायत मंत्री आज भट्टू क्षेत्र का करेंगे दौरा, सरपंच एसोसिएशन ने दी विरोध की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Minister will visit Bhattu area today, Sarpanch Association warns of protest
फतेहाबाद। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली शनिवार को भट्टू क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका जनसमस्याएं सुनने का भी कार्यक्रम है। उधर, खंड सरपंच एसोसिएशन ने मंत्री के विरोध की चेतावनी जारी कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया का दावा है कि अगर पंचायत मंत्री भट्टू क्षेत्र में आए तो उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। ऐसे में विरोध के बीच माहौल तनावपूर्ण रहने की आशंका है।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली शनिवार को सुबह 10 बजे गांव दीवाना में भागीरथ जयंती समारोह में भाग लेने के बाद पहले गांव अहरवां आएंगे। यहां से दोपहर 12 बजे गांव मानावाली, इसके बाद 12.30 बजे मॉडल टाउन भट्टू मंडी, 1.30 बजे गांव दैयड़ में जनसमस्याएं सुनेंगे। भट्टू मंडी में उनका अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके बाद मंत्री गांव अकांवाली और रात को 9 बजे गांव दमकौरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री का करेंगे कड़ा विरोध : पोटलिया

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू कलां ब्लॉक के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मंत्रियों व विधायकों के विरोध की घोषणा पहले ही की हुई है। पंचायत मंत्री भट्टू कलां के दो गांवों में आ रहे हैं, यहां पर उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पोटलिया ने कहा कि पंचायत मंत्री पहले भी सरपंचों के बारे में अनर्गल बातें कर चुके हैं, जिससे पूरे प्रदेश के सरपंच मंत्री का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर जिस प्रकार से सरकार ने लाठियां बरसाई थी, ऐसा ही स्वागत गांवों में उनका होगा। सरपंच अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार के हर नुमाइंदे का गांवों में जोरदार विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed