{"_id":"65796bc3f205c3fec408594e","slug":"panchayat-minister-was-to-inaugurate-today-in-fatehabad-mischievous-elements-broke-stone-at-night-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पंचायत मंत्री ने आज करना था उद्घाटन, शरारती तत्वों ने रात को पत्थर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: पंचायत मंत्री ने आज करना था उद्घाटन, शरारती तत्वों ने रात को पत्थर तोड़ा
Wed, 13 Dec 2023 02:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:00 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच सुनीता देवी ने बताया कि बुधवार को विकास एंव पचांयत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाना था। इसके लिए ग्राम पचांयत द्वारा उदघाटन पत्थर की चिनाई करवा करके स्ट्रेक्चर बनवाया जा रहा था, उसको रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने गिरा दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना के गांव इंदाछोई में बुधवार को विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की ओर से विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाना था। मगर इससे पहले ही मंगलवार रात को शरारती तत्वों ने उद्घाटन पत्थर को तोड़ दिया। इसकी शिकायत तत्काल सरपंच सुनीता देवी ने बीडीपीओ हुक्मचंद को दी। इसके बाद बीडीपीओ की ओर से सदर थाना टोहाना पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच सुनीता देवी ने बताया कि बुधवार को विकास एंव पचांयत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाना था। इसके लिए ग्राम पचांयत द्वारा उदघाटन पत्थर की चिनाई करवा करके स्ट्रेक्चर बनवाया जा रहा था, उसको रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने गिरा दिया है। इससे जहां गांव में तनाव का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है, वहीं पंचायत के सरकारी पैसे का नुकसान भी किया गया है।
विज्ञापन
बाद में नया ढांचा बनवा कर करवाया उद्घाटन
शरारती तत्वों द्वारा ढांचा तोड़ने के बाद फिर से नया ढांचा बनवा कर पंचायत मंत्री से उद्घाटन करवाया गया है। पंचायत मंत्री ने विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से करवाए जा रहे कई कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सदर थाना टोहाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सरपंच की शिकायत के आधार पर नामालूम शरारती तत्वों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन