फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat Minister's staff accused of throwing the idol of Saint Ravidas in the garbage

Fatehabad: पंचायत मंत्री के स्टाफ पर संत रविदास के स्वरूप को कचरे में फेंकने का आरोप, भड़के लोग

Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Minister's staff accused of throwing the idol of Saint Ravidas in the garbage
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

फतेहाबाद के भूना गांव डूल्ट में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह के बाद मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री को दिए गए स्मृति चिन्ह को कचरे में फेंके जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के पीए पर उपरोक्त घिनौनी हरकत किए जाने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


रविदास सेवा समिति के प्रधान बलराज सिंह चौहान, एडवोकेट कुलदीप बौद्ध, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, आनंद कुमार, मनोज कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने संत रविदास की फोटो को कचरे में फेंक जाने पर मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डूल्ट व आसपास गांवों के सैकड़ो अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने शनिवार की देर रात तक भूना थाने में पहुंचकर गुरु रविदास महाराज का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करने को लेकर धरना दिया हुआ था। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मंत्री के छोटे भाई विनोद बबली थाने में पहुंचे। लेकिन उन्हें देखकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन

एडवोकेट कुलदीप बौद्ध ने थाना परिसर में मंत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों ने पंचायत मंत्री को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल करके सम्मान दिया। मगर मंत्री के पीए व कुछ दबंग लोगों ने सम्मान स्वरूप दिए गए संत शिरोमणि की फोटो स्मृति चिन्ह को गांव के पास गंदे नाले के साथ कचरे में फेंक दिया। 

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास को पूरा विश्व सम्मान कर रहा है। परन्तु कुछ जातिवादी घृणा करने लोगों की घटिया मानसिकता के कारण संत की फोटो को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का अपमान करने के लिए कचरे में फेंका गया है जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक अनुसूचित जाति के लोगों ने मंत्री के पीए व अन्य कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर देर रात्रि तक धरना दिया हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि डूल्ट में संत शिरोमणि रविदास महाराज की फोटो कचरे में फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों इक्कठे होकर आए हुए है। उपरोक्त लोगों की शिकायत को लेकर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है।मामले में कानूनी प्रकिया के हर पहलुओं को जांच-पड़ताल के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 


गुरु रविदास की प्रतिमा उनके पास है और मात्र राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अफवाहें फैलाई गई: निशांत
विकास एवं पंचायत मंत्री के पीए निशांत कामरा ने बताया कि डूल्ट में गुरु रविदास जयंती समारोह में मंत्री जी को जो गुरु का जो स्वरूप दिया गया था, वह उनके पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अफवाह फैलाकर बदनाम करने की साजिश है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed