{"_id":"6340671f3bc17f630719eba5","slug":"panchayat-elections-race-to-be-held-for-chaudhar-fatehabad-news-hsr644014026","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रणभेरी बजी, ईब शुरू होगी चौधर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रणभेरी बजी, ईब शुरू होगी चौधर की दौड़
विज्ञापन
फतेहाबाद में हुक्के पर पंचायत चुनाव की चर्चा करते ग्रामीण।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंचायत चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही जिले में चौधर की दौड़ शुरू हो गई है। 30 अक्तूबर को जिला परिषद के 18 सदस्यों व 143 पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव होगा जबकि 2 नवंबर 259 गांवों के सरपंचों व 2684 पंचों के लिए मतदान होगा। जिले के पांच लाख 29 हजार 548 मतदाता पंचायती राज के मुखियाओं का चयन करेंगे। इसी के साथ अब गांवों में सियासी समीकरण बनाने की कवायद तेज होगी। कहीं सर्वसम्मति के प्रयास होंगे तो कहीं चौधर की जंग में जमकर पैसा बहाया जाएगा।
बता दें कि जनवरी 2021 से पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ही प्रशासक के तौर पर पंचायतों का कामकाज संभाल रहे थे। इस कारण गांवों में विकास की रफ्तार थम सी गई थी।
जिले में महिला बनेंगी जिला परिषद की चेयरपर्सन
इस बार जिले में जिला परिषद चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है। पिछली बार चेयरमैन पद पर भाजपा के राजेश कस्वां काबिज थे। राजेश कस्वां की पत्नी सुनीता कस्वां भी जिला पार्षद बनी थी। इस बार भी राजेश कस्वां ने वार्ड 3 से जबकि उनकी पत्नी सुनीता कस्वां ने वार्ड 2 से दावेदारी जता दी है।
विज्ञापन
7 पंचायत समितियों में से 3 में महिला बनेंगी चेयरपर्सन
जिले की सात पंचायत समितियों में से तीन में चेयरपर्सन पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा। फतेहाबाद, नागपुर व भट्टू खंड की पंचायत समिति चेयरपर्सन महिला ही बनेंगी। इनमें भट्टू में अनुसूचित जाति की महिला को चेयरपर्सन पद मिलेगा।
जिले की तीन पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे पंच-सरपंच
इस बार जिले की तीन पंचायतों में पहली बार चुनाव होंगे। इन नई पंचायतों का साल 2021 में गठन किया गया था। नागपुर खंड में नकटा से अलग करके मानकपुर, रतिया खंड में ब्राह्मणवाला से अलग करके प्लाट और जाखल खंड में शक्करपुरा से अलग करके लहराथेह नई पंचायत बनाई गई थी। हालांकि, एक पंचायत आजाद नगर को फतेहाबाद शहर में शामिल कर दिया गया है।
259 में से 85 गांवों में अनुसूचित जाति को मिलेगा प्रतिनिधित्व
जिले के 259 गांवों के सरपंच पदों में से 85 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह 85 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग ए के लिए 20 पद आरक्षित हैं। इसी तरह 2684 पंच पदों में से 845 अनुसूचित जाति और 215 पिछड़ा वर्ग-ए के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जिले में कुल मतदाता - 5,29,548
महिला मतदाता - 2,49,919
पुरुष मतदाता - 2,79,621
ट्रांसजेंडर मतदाता - 8
जिला परिषद के 18 वार्डों में यह रहेगी स्थिति
वार्ड नंबर 1 - पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 2 - महिला सामान्य
वार्ड नंबर 3 - पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 4 - महिला (बीसी-ए)
वार्ड नंबर 5 - पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 6 - महिला (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 7 - पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 8 - अनुसूचित जाति (पुरुष)
वार्ड नंबर 9 - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 10 - अनुसूचित जाति (पुरुष)
वार्ड नंबर 11 - महिला (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 12 - पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 13 - महिला (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 14- पुरुष (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 15 - महिला (सामान्य वर्ग)
वार्ड नंबर 16 - अनुसूचित जाति (महिला)
वार्ड नंबर 17 - अनुसूचित जाति (पुरुष)
वार्ड नंबर 18 - अनुसूचित जाति महिला
पंचायत समिति - चेयरपर्सन पद आरक्षण - कुल बूथ - कुल वोट - महिला वोट - पुरुष वोट
फतेहाबाद - महिला (सामान्य) - 133 - 115902 - 61413 - 54459
टोहाना - पुरुष (सामान्य)- 109 - 92835 - 49257 - 43578
भूना - अनुसूचित जाति (पुरुष) - 86 - 74163 - 39348 - 34815
भट्टू - अनुसूचित जाति (महिला) - 102 - 78624 - 41692 - 36932
रतिया - पुरुष (सामान्य) - 98 - 78952 - 41184 - 37768
जाखल - पुरुष (सामान्य) - 38 - 33923 - 17692 - 16231
नागपुर - महिला (सामान्य) - 64 - 55149 - 29009 - 26140
जानिये... किस खंड में कितनी पंचायतें व मतदाता
खंड - कुल पंचायतें - कुल मतदाता
फतेहाबाद - 48 - 115902
टोहाना - 49 - 92835
रतिया - 50 - 78952
नागपुर - 35 - 55149
भूना - 29 - 74163
भट्टू कलां - 24 - 78624
जाखल - 24 - 33923
पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कसी हुई है। भाईचारे के साथ चुनाव में पार्टी उतरेगी। कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। जिला परिषद के सभी 18 वार्डों में अपने प्रत्याशी जिताएंगे।
-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
इनेलो ने सबसे पहले जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ने की घोषणा की थी। गांव-गांव में लोग इनेलो से जुड़ रहे हैं। निश्चित रूप से जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन इनेलो के बनेंगे।
-बलविंद्र सिंह कैरो, जिलाध्यक्ष, इनेलो
पंचायती चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है। इसलिए कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी। मगर जिला परिषद में जरूर हम हमारे पार्टी समर्थित साथियों का सहयोग करेंगे।
-अरविंद शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर, कांग्रेस
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 से 19 अक्तूबर तक सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को होगी। 21 अक्तूबर को तीन बजे बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दे दिए जाएंगे।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद