फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panch fighting over the headship of the village

Fatehabad News: गांव की मुखियागीरी को लेकर झगड़ रहे पंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Panch fighting over the headship of the village
एसपी कार्यालय में ​शिकायत देने आया गांव काताखेड़ी का पंच सुरेंद्र सिंह।
फतेहाबाद। गांव काताखेड़ी में सरपंची को लेकर दो गुट बने हुए हैं। गांव की मुखियागीरी को लेकर पंच आपस में झगड़ रहे हैं, एक पक्ष ने दी दूसरे पक्ष के खिलाफ एसपी को शिकायत देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले के अनुसार गांव के सरपंच को चुनने के लिए सरकार ने इस पद को बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित किया था, लेकिन गांव में बीसी-ए वर्ग के एक भी व्यक्ति न होने के कारण गांव में सरपंच नहीं बन पाया। ऐसे में कार्यवाहक सरपंच बनाने की बात चल रही है, लेकिन गांव में छह पंचाें में आपसी सहमति न होने के कारण चार बार बीडीपीओ कार्यालय में बैठकों के दौर चले, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण हर बार सरपंच नहीं चुना जा सका है।
विज्ञापन

गांव काताखेड़ी के वार्ड नंबर-एक के पंच सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एसपी को दी शिकायत में बताया कि गांव में सरपंच पद बीसी-ए वर्ग के लिए रिजर्व रखा गया था, लेकिन गांव में इस वर्ग का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता। जिस कारण नवंबर 2022 में हुए चुनाव में गांव से सरपंच नहीं चुना जा सका। यही नहीं गांव में सात पंच पदों में से भी एक पद बीसी-ए वर्ग के लिए रिजर्व हुआ था और इसका भी कोई आवेदन नहीं आया। उपायुक्त के आदेशों पर गांव में कार्यवाहक सरपंच पद के लिए कहा गया था, जिसको लेकर गांव का दूसरा पक्ष जिसे सरपंच बनाना चाहता है, वह उसके खिलाफ है। इसी रंजिश के चलते 20 जुलाई 2023 को जब वह बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री वितरित करवा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगाें ने उस पर हमला बोल दिया। उसने अपने चाचा के घर जाकर जान बचाई। आरोप है कि उनके पक्ष के एक और पंच पर भी इसी प्रकार हमले का प्रयास किया गया है। एसपी ने इस मामले में पंच सुरेंद्र को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सात में से चुने गए थे छह पंच

गांव काताखेड़ी में सरपंच व वार्ड नंबर पांच को छोड़कर छह पंच चुने गए। इनमें वार्ड नंबर एक से सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-दो से किरण कौर, वार्ड नंबर तीन से काला सिंह, वार्ड नंबर चार से सुरेंद्र कौर, वार्ड नंबर छह से आशा रानी व वार्ड नंबर सात से संदीप सिंह गांव के पंच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार बुलाई पंचों की बैठक, नहीं हुआ कोरम पूरा

गांव काताखेड़ी को लेकर प्रशासन का प्रयास है कि यहां पर किसी एक महिला पर सर्वसम्मति जताकर उसे सरपंच बना दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। प्रशासन ने 20 फरवरी 2023, छह मार्च, 28 मार्च व 25 मई को चार बार सरपंच पर सहमति के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पंचों की बैठक बुलाई गई। लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण कार्यवाहक सरपंच का चुनाव नहीं हो पाया है। बड़ी बात यह है कि इस बार जब प्रदेश में पंच व सरपंच पदों के लिए उपचुनाव हुए तब भी गांव काताखेड़ी में बीसी-ए वर्ग के लिए सरपंच पद को रिजर्व कर दिया गया और यहां पर सरपंच पद के लिए फिर से कोई नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed