फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy lifting slow, markets filled with sacks of paddy

Fatehabad News: धान का उठान धीमा, मंडियां धान की बोरियों से अटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy lifting slow, markets filled with sacks of paddy
फतेहाबाद। जिले में धान का सीजन आवक जोरों पर है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी धान की फसल से पूरी तरह से भर चुकी है। मंडी में उठान का काम धीमा होने के चलते किसानों को मंडी के बाहर सड़कों पर धान की ढेरियां लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तक की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां भी भट्टू रोड पर खड़ी की जा रही हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में एक दिन में ही 2 लाख 48 हजार 810 क्विंटल धान की आवक हुई है। अब तक जिले में कुल 12 लाख 64 हजार 228 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 9 लाख 57 हजार 106 क्विंटल धान की खरीद हो गई है। इसमें से 4 लाख 29 हजार 831 क्विंटल धान का ही उठान हुआ है। मंडियों में अभी भी 8 लाख 34 हजार 397 क्विंटल धान उठान का इंतजार कर रहा है। इन दिनों में धान उठान की प्रकिया में तेजी है अभी तक 51 प्रतिशत के लगभग धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन








तीन एजेंसियों के पास है खरीद की जिम्मेदारी
प्रदेश सरकार की ओर से धान खरीद के लिए तीन एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। ये एजेंसियों अलग-अलग दिन धान की खरीद करती हैं। इनमें सप्ताह के पहले तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हैफेड जबकि वीरवार व शुक्रवार को वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन, जबकि शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग को खरीद करनी होती है। रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन








एजेंसियों ने खरीदा इतना धान
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अभी तक कुल 16 हजार 162 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जिसमें से 6307 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है, जो कि कुल खरीद का 39 प्रतिशत है। हैफेड ने 46 हजार 740 मीट्रिक टन धान की खरीद की, है जिसमें से 18076 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है जोकि कुल खरीद का 38 प्रतिशत है। वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन अब तक 34 हजार 725 मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुका है, जिसमें से 1475 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है और सबसे ज्यादा धान का उठान भी वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 42 प्रतिशत किया है। सभी एजेंसियों ने कुल 39.66 प्रतिशत धान का उठान कर लिया है।




कोट



मंडी में धान उठान के लिए केवल उन्हीं गाड़ियों काे लगाया है जिन गाड़ियों में जीपीएस लगा हुआ है। सभी राइस मिलरों को मिल अलॉट की दिए गए हैं। उठान में और तेजी लाई जाएगी ताकि अनाज मंडियों में किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार परेशानी ना हो। धान उठान के लिए लगभग 100 गाड़ियां लगाई हैं।-



-विनीत जैन डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed