{"_id":"68deadde8b416594f90c290a","slug":"paddy-lifting-has-begun-but-procurement-has-not-yet-begun-at-42-centers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-141396-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान का उठान शुरू, 42 केंद्रों पर अब तक शुरू नहीं हो पाई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान का उठान शुरू, 42 केंद्रों पर अब तक शुरू नहीं हो पाई खरीद
Thu, 02 Oct 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखीं धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी और निजी खरीद प्रक्रिया जारी है। इसके चलते अभी तक जिले की सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों 4069 गेट पास कटे हैं। इससे 24,319 मीट्रिक टन परमल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 2030 किसानों ने 12,559 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। वीरवार से खरीद एजेंसियों ने उठान शुरू कर दिया हैं। ऐसे में धान की फसल से अटी मंडी से लोगों को राहत मिली है।
प्रदेश सरकार की ओर से 22 सितंबर से एमएसपी पर धान की खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए थे, लेकिन अनाज मंडियों में धान की आवक 25 सितंबर के बाद से शुरू हो सकी। इससे अभी तक 18 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान की आवक शुरू हुई है। इसमें से मात्र 8 अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो सकी हैं। 42 खरीद केंद्रों पर धान की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
-- -
खरीद शुरू होने के एक सप्ताह के बाद शुरू हुआ उठान
जिले की अनाज मंडियों में 25 से सितंबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जिससे अनाज मंडियां धान के बैगों से अट चुकी थी। वीरवार से उठान प्रक्रिया शुरू होने के बाद आढ़तियों को कुछ राहत मिल सकी है। वहीं अब उठान होने के बाद किसानों काे उनकी फसल के भुगतान होने की उम्मीद जगी हैं।
विज्ञापन
:: अनाज मंडी में धान की खरीद के साथ-साथ उठान भी शुरू कर दिया गया है। अनाज मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी ना हो इसके लिए पेयजल व शौचालय का प्रबंध किया गया है। किसान नमी वाली फसलों को पूरी तरह से सूखाने के बाद ही अनाज मंडी में ना लाएं। ताकि खरीद के दौरान परेशानी ना हो।
यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।