फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy crop could not get government buyers even after six days, now it has started spoiling

Fatehabad News: धान की फसल को छह दिनों बाद भी नहीं मिल सके सरकारी खरीदार, अब खराब होने लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop could not get government buyers even after six days, now it has started spoiling
फतेहाबाद। जिले में धान की सरकारी खरीद छह दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। खरीद शुरू होने के इंतजार में बैठे किसान परेशान होने लग गए हैं। दूसरी तरफ लगातार आवक होने से धान की ढेरियों से अनाज मंडी अट गई है। अगर दो दिन और धान की खरीद नहीं हुई तो किसानों और व्यापारियों को मंडी में धान की ढेरी रखने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा धान की सरकार खरीद के लिए पहले 23 सितंबर से निर्देश जारी किए गए थे। बाद में 27 सितंबर से धान की सरकारी खरीद के निर्देश जारी कर दिए गए। इसके बाद किसान अनाज मंडी में अपनी धान की फसल को लेकर पहुंच गए। मंडी में आने के बाद किसानों की फसल के लिए सरकारी खरीदार नहीं मिले हैं। ऐसे में किसानों को मंडी में रातें गुजारनी पड़ रही है। अब तो धान की फसल मंडी में खराब होने लगी है।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए सरकार और राइस मिलरों के बीच चल रही भ्रांतियों को लेकर बुधवार को फतेहाबाद में राइस मिलरों ने बैठक की। बैठक के दौरान राइस मिलरों ने फैसला लिया कि जब तक सरकार राइस मिलरों की सभी मांगों को नहीं मानती है, तब तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं करेंगे। बैठक में मौजूद राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान मनीष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष धान में चावल की मात्रा कम निकली थी। इससे सभी मिलरों को 30 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पिछले 30 वर्षों से मिलिंग चार्ज 10 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। इस बार बढ़ाने के बजाय बंद कर दिया है। ऐसे में जब तक सरकार राइस मिलरों की बात नहीं मानती है, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान अंकुश गर्ग, दीपक गर्ग, पंकज गोयल, विनय गोयल और रमन सोनी सहित जिले के सभी राइस मिलर मौजूद रहे।
-----------------------
पिछले 6 दिनों से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद के इंतजार में बैठा हूं। मेरे पास अभी तक कोई भी व्यापारी नहीं पहुंचा है। जिसके कारण मुझे अनाज मंडी में ही रात गुजारनी पड़ रही है। मंडी में धान की झराई का काम चलने के कारण यहां दिन भर धूल उड़ती है। ऐसे में यहां दिन गुजारना बहुत मुश्किल हो रहा है।
-कृष्ण किसान, निवासी गांव बीघड़
--------------------
पिछले आठ दिनों से अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। खेत में धान की कटाई का काम बाकी है जिसके लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। सरकार धान की खरीद शुरू करवानी चाहिए।

-रामकरण किसान,निवासी गांव नागपुर
------------------------
:: धान की सरकारी खरीद शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जैसे ही किसी किसान की धान की ढेरी सरकार द्वारा मानकों को पूरा करेगी, उस किसान की धान की फसल की खरीद कर ली जाएगी।
-विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed