फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Overloaded vehicles running fearlessly on the roads

Fatehabad News: सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Mon, 18 Nov 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles running fearlessly on the roads
फतेहाबाद से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर खड़े ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली। 
फतेहाबाद। ओवरलोड वाहन शहर व हाइवे पर बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। सड़कों पर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर व थ्री-व्हीलर आदि सभी हर समय ओवरलोड दौड़ रहे हैं। कोहरे में ये सड़क पर होने वाले हादसों का प्रमुख कारण बनते हैं। आरटीए विभाग इन पर लगाम लगाने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग के अनुसार वे समय-समय पर वे ओवरलोड वाहनों के चालान करते हैं। चालान होने के बावजूद भी चालक बेखौफ होकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। किसान भी सीजन के दौरान ट्रैक्टर पर दो ट्रॉलियां पीछे लगाकर उसमें धान, गेहूं व गन्ना क्षमता से अधिक भरते हैं। धुंध के समय ऐसे वाहनों से दुर्घटना की आशंका दोगुनी रहती है। प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़कों पर यह ओवरलोड वाहन बेरोक-टोक दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इन रूट पर चलते हैं ओवरलोड वाहन
- फतेहाबाद की सीमा पंजाब व राजस्थान को लगती है, जिस कारण जिले में दूसरे राज्य के वाहन भी ओवरलोड होकर चलते हैं। फतेहाबाद से सरदूलगढ़ मार्ग, फतेहाबाद से हिसार, रतिया, सिरसा, भट्टू व जाखल आदि मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व ट्रक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। छोटे हाथी के नाम से प्रचलित टैंपो भी सड़कों पर तय माल से ज्यादा भरे दिखाई देते हैं। तूड़ी ढोने वाले ट्रक व ट्रॉलियां भी इसी तरह नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इनके पीछे आने वाले वाहन के बारे में पता ही नहीं चलता और न ही आसानी से दूसरे वाहन को साइड मिल पाती है। इनसे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार तिरपाल आदि फटने से रास्ते में ही सारी तूड़ी बिखर जाती है, जिससे कभी कभी जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
- नेशनल हाईवे और शहर के विभिन्न रूटों पर ओवरलोड व बिना नियम पूरे किए वाहन दौड़ते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे आरटीओ व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े होते हैं। सर्दी के मौसम के दौरान अगर आरटीओ विभाग और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली ऐसी रही तो सड़क दुर्घटनाएं बढ़नी स्वभाविक हैं।


समय-समय पर टीमों के द्वारा ओवरलोड चल रहे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अगर कोई वाहन नियमों को तोड़ रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय बिश्नोई, आरटीए सचिव, फतेहाबाद।


जो वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। वहीं जल्द ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। - रमेश कुमार, यातायात प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed