{"_id":"6a4fd952dd1b5ead3c0400e2","slug":"over-500-eligible-individuals-received-social-security-pensions-in-six-months-beneficiaries-underwent-verification-fatehabad-news-c-21-hsr1019-906799-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छह माह में पांच सौ से अधिक पात्र लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाभार्थियों का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छह माह में पांच सौ से अधिक पात्र लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाभार्थियों का हुआ सत्यापन
Thu, 09 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
जाखल में पेंशन को लेकर सत्यापन करते हुए अधिकारी स्त्रोत प्रशासन
जाखल। क्षेत्र में पिछले छह महीनों के दौरान पांच सौ से अधिक पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया है। इनमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग की टीम ने बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में 30 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान दस्तावेज और पात्रता की गई।
समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का संचालन पारदर्शी प्रक्रिया से हो रहा है। विभाग लाभार्थियों को फोन करके कार्यालय बुलाता है। यहां उनकी पहचान, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता का सत्यापन किया जाता है। मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ सीधे उनके खाते में दिया जा रहा है।
इसके लिए फैमिली आईडी में आय संबंधी विवरण, बैंक खाते की जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज का सही और अद्यतन होना जरूरी है। सरकार फैमिली आईडी के आंकड़ों के आधार पर पात्रता का सत्यापन कर पेंशन स्वीकृत कर रही है। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। जाखल क्षेत्र में पांच सौ से अधिक लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा चुका है। अन्य पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नागरिकों से अपील
मुकेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या भ्रामक दावे से बचें। उन्हें अपने नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से फैमिली आईडी, बैंक खाते और अन्य आवश्यक दस्तावेज का समय पर सत्यापन और अद्यतन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड सही होने पर पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराया जाता है।