फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Outrage erupts over the silencing of protesters; organizations take to the streets

Fatehabad News: आंदोलनकारियों की आवाज दबाने पर भड़का गुस्सा, सड़कों पर उतरे संगठन

Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over the silencing of protesters; organizations take to the streets
कुलां। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग करते किसान सभा के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद/कुलां/भट्टूकलां। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई।
अखिल भारतीय किसान सभा ने कुलां चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपप्रधान जगतार सिंह, तहसील प्रधान अमर सिंह, सचिव केवल सिंह और कोषाध्यक्ष बलविंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान जगतार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन दबाने की जितनी कोशिश करेगी, आंदोलन उतना ही तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए 13 करोड़ वोट दोबारा जोड़ने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। साथ ही तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के गठन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में करवाए गए चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई।
जगतार सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में एसएफआई, डीवाईएफआई और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं के अलावा माकपा महासचिव एमए बेबी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। किसान सभा ने गिरफ्तार आंदोलनकारियों को तुरंत रिहा करने की मांग की।
-------------
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद घर में नजरबंद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। इस कारण वे प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली नहीं जा सके। बताया गया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-----------
भट्टूकलां में संयुक्त मोर्चे ने किया विरोध प्रदर्शन
भट्टूकलां। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सुभाष चंद्र भादू ने की। मंच संचालन किसान सभा के जिला प्रधान विष्णु दत्त और रोहतास डूडी ने किया। विष्णु दत्त ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस-प्रशासन लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरबंद करना और आंदोलन दबाने का प्रयास करना संविधान में दिए गए अधिकारों के विपरीत है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में हनुमान सिंह, जगदीश शर्मा, मनीष सिवाच, अजय सिंह माचरा, राकेश कुमार और मास्टर राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed