फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Outbreak of dengue, malaria, cold and cough increased

Fatehabad News: डेंगू, मलेरिया, जुकाम और खांसी का प्रकोप बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of dengue, malaria, cold and cough increased
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियां बढ़ने लगी हैं। रात के तापमान में भी कमी आने लगी है, ऐसे में डेंगू, वायरल बुखार, जुकाम, खांसी व गले में दर्द तथा खरास की शिकायतें अधिक आ रही हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बरतने की जरूरत है। किसी भी बीमारी की छोटी सी आशंका होने पर ही तत्काल चिकित्सक को दिखाएं नहीं तो दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार, बदलते मौसम में अक्सर बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। अब मौसम में बदलाव हो रहा है और दिन व रात के तापमान में फर्क रहेगा। दिन में गर्मी तो रात को ठंड होती है, ऐसे में जुकाम, बुखार व खांसी की बीमारियां बढ़ती हैं। इसके अलावा डेंगू व मलेरिया का प्रकोप भी होता है। लोगों को चाहिए कि इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दें। घर के आसपास कूड़ा कचरा एकत्रित न होने दें और साथ ही घरों में पानी को खुला न छाेड़ें। उन्होंने बताया कि अगर बुखार आता है तो तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें, क्योंकि इन दिनों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के केस अधिक आते हैं। इसलिए इस ओर विशेष सावधानी बरतें। बदलते मौसम में यदि आप अपने भोजन में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का प्रयोग करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहती है। आप हरी सब्जियां, नींबू, संतरा इत्यादि चीजों के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौसम में खान पान पर विशेष ध्यान दें और बाहर के खाने की बजाय घर में बने खाने का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

चिकनगुनिया से भी बचाव जरूरी, यह हैं लक्षण
चिकनगुनिया के शुरुआती लक्षणों के तहत सबसे पहले तेज बुखार होता है। चिकनगुनिया में बुखार 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बुखार हफ्तेभर या दस दिनों तक भी बना रह सकता है। जोड़ों में भी तेज दर्द होता है। तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द, चक्कर आना और उल्टी महसूस होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। अगर ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवा कर जांच करवाएं। डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार आइस पैक को तौलिए में लपेटकर जोड़ों पर रखें और हल्के हाथों से दबाएं, इससे दर्द में फायदा होगा। मच्छरों से खुद को बचाए रखने के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। इम्युनिटी बढ़ाने वाला खानपान रखें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।

डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed