फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Our Sarpanch will learn the ways of the Panchayats of Uttar Pradesh

Fatehabad News: उत्तर प्रदेश की पंचायतों के तौर-तरीके सीखेंगे म्हारे सरपंच

Mon, 15 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Our Sarpanch will learn the ways of the Panchayats of Uttar Pradesh
यूपी की ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों के प्रतिनि​धिमंडल को रवाना करती जिप चेयरपर्सन सुमन ​खिचड़
फतेहाबाद। जिले के ग्रामीण जनप्रतिनिधि अब उत्तरप्रदेश की पंचायतों के मॉडल का अनुसरण करते नजर आएंगे। जिले की 70 पंचायतों के सरपंच आगरा, वृंदावन, मथुरा, फतेहपुर सीकरी का दौरा करके इन इलाकों की ग्राम पंचायतों के काम करने का तौर-तरीका जानेंगे और उनसे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


सरपंचों का ये दौरा प्रदेश सरकार की उस नीति के चलते तय किया गया है जिसमें उनको विकास कार्यों की नई तकनीकों और प्रभावी प्रशासनिक मॉडलों से परिचित कराना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उनका अनुकरण कर सकें। सोमवार को जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़ ने सरपंचों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कुछ पंचायतों ने जल प्रबंधन, स्वच्छता, शिक्षा और ई-गवर्नेंस में अनुकरणीय कार्य किए हैं। हमारे जिले के सरपंच वहां जाकर न सिर्फ उन कार्यों को देखेंगे, बल्कि उनके पीछे की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे। इससे उन्हें नई प्रेरणा और व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा, जिसका सीधा फायदा उनके गांवों के निवासियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वहां जल संरक्षण की तकनीकों, जैसे रेनवाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों का जीर्णोद्धार और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के सफल कार्यान्वयन का अध्ययन भी सरपंचों के द्वारा किया जाएगा। चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधियों को इस प्रकार का एक्सपोजर विजिट प्रदान करना हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम है।


-------------

तकनीकी और अपशिष्ट प्रबंधन सीखेंगे सरपंच

लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई ग्राम पंचायतें हैं। जब जिले के सरपंच दूसरे राज्यों की सफल पंचायतों के बेहतरीन मॉडल देखेंगे, तो उन्हें समझ आएगा कि वे अपने क्षेत्र में क्या बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरपंचों का ये दल उन गांवों की पंचायतों तक भी पहुंचेगा जिन्होंने तकनीक का इस्तेमाल करके प्रभावी ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य हासिल किए हैं। इसके अलावा गांवों में स्कूलों और प्राथमिक हेल्थ केंद्रों में ग्रामीणों की भागीदारी से कैसे सुधार लाया जा सकता है, इस पर भी ये जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed