फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OST center will start in drug de-addiction center, counseling and drug addiction will be done

Fatehabad News: नशा मुक्ति केंद्र में शुरू होगा ओएसटी सेंटर, काउंसिलिंग और दवा से छुड़वाया जाएगा नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
OST center will start in drug de-addiction center, counseling and drug addiction will be done
फतेहाबाद में नशा मुक्ति केंद्र।
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में पांच साल बाद आखिरकार ओएसटी सेंटर (ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) शुरू करने की योजना सिरे चढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग जल्द नशा मुक्ति केंद्र में ओएसटी सेंटर शुरू करने जा रहा है। केंद्र के लिए एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत काउंसलर और डाटा मैनेजर की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। सिविल सर्जन कार्यालय ने भर्ती प्रक्रिया का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के ओएसटी सेंटर में मरीज की काउंसिलिंग और दवा के जरिए नशा छुड़वाया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र में रोजाना 70 से 80 मरीजों की ओपीडी आ रही है और 10 से 15 मरीज दाखिल हो रहे हैं। नशा लेने वाले मरीजों के लिए वर्ष 2018 में ओएसटी सेंटर खोला जाना था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दो बार मंजूरी दी लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने के कारण शुरू नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन

अपनी निगरानी में मरीजों को दवा देंगे कर्मचारी
चिकित्सकों की माने तो ओएसटी सेंटर में नशा छोडऩे वाले मरीजों की जांच के साथ-साथ काउंसिलिंग होगी। नशे की लत को खत्म करने के लिए मरीजों को डॉक्टर व स्टाफ अपनी निगरानी में दवा देंगे। दवा से मरीज को नशे की लत नहीं होगी। धीरे-धीरे मरीज की दवा डोज कम करके उसे नशे की लत को खत्म किया जाएगा। जो गोली दी जाएगी वह नशे की लत को खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया से फतेहाबाद शिफ्ट हो चुका ओएसटी सेंटर
ओएसटी सेंटर वर्ष 2018 में शुरू होना था। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रतिया में ओएसटी सेंटर खोलने की मंजूरी दी थी। सेंटर चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने इस दौरान डॉक्टर, नर्स, काउंसलर व डाटा मैनेजर के पदों पर भर्ती भी कर ली। जब दोबारा मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजा गया तो एसीएस ने मंजूरी नहीं दी। सिविल सर्जन कार्यालय ने 25 फरवरी 2020 को भर्ती रद्द कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रतिया की जगह फतेहाबाद जिला नागरिक अस्पताल में ओएसटी सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी।


तीन सालों में दाखिल मरीजों की स्थिति
वर्ष ओपीडी दाखिल मरीज
2020-21 3279 18
2021-22 1473 193
2022-23 2635 379
ये गांव पुलिस विभाग ने लिए थे गोद
पुलिस विभाग ने नशा मुक्त करने के लिए अयाल्की, हिजरावां कलां, भरपूर, रत्ताखेड़ा, लाली, नकटा, पिलछियां, रत्तनगढ़, ब्राह्मणवाला, महमड़ा, खुनन, हिजरावां खुर्द, अहलीसदर, किरढ़ान, दरियापुर, फूलां गांव को गोद लिया है। वहीं गांव भरपूर और अयाल्की को पुलिस नशा मुक्त गांव घोषित कर चुकी है।
कोट
ओएसटी सेंटर नशा मुक्ति केंद्र में जल्द शुरू हो जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ओएसटी सेंटर शुरू होने से मरीजों को फायदा होगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed