फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Order to connect sewerage line from manhole to houses

Fatehabad News: मैनहोल से घरों तक सीवरेज लाइन के कनेक्शन करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Order to connect sewerage line from manhole to houses
भट्टूमंडी में सीवर लाईन का निरीक्षण करते जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज
भट्टू कलां। भट्टूमंडी में मुख्यमंत्री स्कीम के तहत डाली जा रही नई सीवरेज लाइन का जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भट्टूमंडी सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल ने लोगों के घरों तक कनेक्शन करने की मांग को एसडीओ के सामने उठाया।
विज्ञापन

इस पर एसडीओ ने उनकी मांग पूरी करते हुए ठेकेदार को मैनहोल से लोगों के घरों तक सीवरेज लाइन के कनेक्शन करने के आदेश दिए। सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कीम के तहत भट्टूमंडी की कालोनियों में नई सीवरेज लाइन डाली जा रही है। इससे लोगों की वर्षों पुरानी सीवरेज लाइन समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शुरू हुए इस कार्य को लेकर लोगों ने अपने घरों तक सीवरेज कनेक्शन करवाने की मांग चल रही थी, एसडीओ सतपाल रोज ने पूरी कर दी। उन्होंने बताया कि सीवरेज लाइन डालने से उखाड़ी गई गलियों को भी विभाग पूरी तरह से ठीक करके देगा। भट्टूमंडी की काॅलोनियों में पहले सीवरेज लाइन अपने स्तर पर की गई थी। अब नई सीवरेज लाइन से लोगों के गंदे पानी निकासी की समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed