फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition of team to take Corona sample

भाटिया कॉलोनी और गांव रहनखेड़ी में कोरोना सैंपल लेने गई टीम का विरोध

Thu, 03 Sep 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Opposition of team to take Corona sample
भा ि कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दे रही है लेकिन गांवों और शहर में सैंपल लेने जाने वाली टीमों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गांव रहनखेड़ी में कोरोना का सैंपल लेने कई स्वास्थ्य विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कोई भी कोरोना का सैंपल नहीं देगा। टीम ने मामले की सूचना जाखल एसएमओ डॉ.सुशील को दी। डॉ.सुशील ने इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.मनीष बसंल को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर की भाटिया कॉलोनी में कोरोना सैंपल लेने गई टीम का भी विरोध हुआ। कॉलोनी के लोगों व सैंपल देने से मना कर दिया। यहां पर कोरोना संक्रमित केस मिला था। इसके चलते कंटेनमेंट जोन में आए लोगों के विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए गई थी। लोगों ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में शामिल लोगों को दवाई नहीं दी गई है। टीम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के लोगों को सिर्फ क्वारंटीन किया जाता है फिर भी लोग नहीं माने। इसके बाद टीम ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद लोगों ने कोरोना सैंपल दिए।
विज्ञापन

गांव नकटा में जलाया जा चुका है सामान : गांव नकटा में तीन दिन पहले कोरोना सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध हुआ था। यहां पर ग्रामीणों ने सामान छीनकर आग लगा दी थी। इससे पहले गांव धारसूल कलां में एक परिवार ने टीम का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रहनखेड़ी में टीम कोरोना सैंपल लेने गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। इससे पहले गांव मुस्साखेड़ा के ग्रामीणों ने भी मना किया था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है।
- डॉ.सुशील, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed