{"_id":"6414b3a78c14524fb509875d","slug":"opium-smuggler-on-police-remand-for-three-days-was-supplied-from-rajasthan-fatehabad-news-c-21-1-82103-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अफीम तस्कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, राजस्थान से हुई थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अफीम तस्कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, राजस्थान से हुई थी सप्लाई
Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पास से एंटी नारकोटिक्स टीम ने फतेहाबाद के गांव मुस्सेअहली निवासी देवेंद्र उर्फ काला को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में वीरवार को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मुख्य सप्लायर का पता लगाएगी।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के राजगढ़ से अफीम लेकर आया था और क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान कार सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की थी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम देवेन्द्र कुमार निवासी गांव मुस्सेअहली बताया। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने जब कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में मैट के नीचे से एक लिफाफा मिला। जांच करने पर लिफाफे में से एक किलो अफीम बरामद हुई।
नशा तस्करी में आरोपी को हो चुकी है 10 साल की सजा :
पुलिस के मुताबिक आरोपी देवेेंद्र उर्फ काला को पंजाब में 3 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में आरोपी को 10 साल की सजा हो चुकी है और अब वह जमानत पर आया हुआ था। आरोपी के खिलाफ यहां पर पहले मारपीट आदि के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मुख्य सप्लायर के बारे में पता लगाया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, डीएसपी