फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opening of day care cancer center will be beneficial

Fatehabad News: डे केयर कैंसर सेंटर खुलने से होगा फायदा

Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Opening of day care cancer center will be beneficial
फतेहाबाद में बजट देखते दुकानदार। 
फतेहाबाद। केंद्र सरकार ने कैंसर मरीजों के इलाज के लिए जिलास्तर पर डे केयर सेंटर खोलने की घोषणा की है। इससे जिले के कैंसर मरीजों को फायदा मिलेगा। फिलहाल कैंसर मरीजों के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है। डे केयर सेंटर खुलने से उन्हें फायदा होगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कैंसर के करीब 450 मरीज पंजीकृत हैं हालांकि मरीजों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

युवाओं ने नीट में सीटें बढ़ाने के फैसले को सराहा है। कर्मचारी वर्ग को पुरानी पेंशन नीति को लागू न करने से झटका लगा है। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद लगाए बैठे थे। किसानों ने क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने के फैसले को सही बताया है। शिक्षाविदों का कहना है कि शिक्षा का बजट कम है।
विज्ञापन


केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। इससे किसान अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। कम कृषि उत्पादन वाले देश के 100 जिलों में पीएम धन-धान्य योजना चलेगी। इससे किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। - मनु, किसान गांव गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट में कपास उत्पादन के लिए किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए पांच साल की कार्ययोजना बनाकर कपास के उत्पादन और बाजारीकरण करने की घोषणा की गई है। इससे कपास की खेती करने वाले किसानों की आय में वृद्धि में होने की उम्मीद है। - कृष्ण ज्याणी, किसान गांव भूथन कलां।

किसानों की सबसे अहम मांग फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून को लागू करना है, लेकिन बजट में एमएसपी कानून गांरटी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं पर अनुदान राशि को बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए भी कोई घोषणा नहीं की गई है। - मनदीप नथवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति।

वित्त मंत्री बजट के दौरान बताया कि सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी को पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त डेढ़ लाख करोड़ रुपये का क्रेडिट मिलेगा। इससे उद्योगपति उद्योगों को और अधिक विकसित कर सकेंगे, लेकिन बजट में उद्योगपतियों के लिए टैक्स में छूट नहीं दी गई है। इसकी मांग उद्योगपति लगातार कर रहे हैं। - सोनू सोलंकी, उद्योगपति।

नई चमड़ा योजना के तहत 22 लाख लोगों को रोजगार देने घोषणा हुई है। इससे देश में रोजगार बढ़ेगा। सूक्ष्म उद्यमों के लिए पांच लाख रुपये की सीमा वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होंगे। इससे उद्योगपतियों को उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी। खिलाैना निर्माण को बढ़ावा देने की योजना स्वागत योग्य है। इससे भारत को वैश्विक खिलौना हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के खिलौना निर्माताओं को नई संभावना मिलेंगी। - नरेश सरदाना, उद्योगपति
-----
केंद्रीय बजट संतुलित और विकासोन्मुखी है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और उद्योग जगत को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बजट में भारत के फुटवियर और चमड़ा क्षेत्र की उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए 22 लाख व्यक्तियों को रोजगार देने की घोषणा की गई है। बजट में विशेष रूप से फुटवियर उद्योगों के लिए नई स्कीम की घोषणा उत्साहजनक है। इससे जिले का औद्योगिक क्षेत्र ओर अधिक विकसित होगा। - दीपक सरदाना उद्योगपति

अनुसूचित जाति एवं जन जाति की महिलाओं को एमएसएमई महिला उद्यमियों को विशेष टर्म लोन की योजना घोषणा की गई है। इससे महिला उद्यमियों की संख्या बढ़ेगी और महिलाओं को परिवार का पालन-पोषण करने में सहायता मिलेगी। - सुमित्रा सर्वा, गृहिणी


जारी किया बजट महिलाओं के पक्ष में है। इससे महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता मिलगी। उद्योग शुरू करने के लिए महिलाओं को बिना गारंटी ऋण दिया जाना चाहिए। कई महिलाओं के पास गांरटी के तौर पर कुछ नहीं होता। सरकार को ऐसी महिलाओं के लिए भी ऋण की व्यवस्था करनी चाहिए। - नेहा मित्तल, सामाजिक कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed