{"_id":"64e3a877fa9cb1250a0a7b51","slug":"open-counseling-started-in-polytechnic-institute-142-applications-came-on-the-first-day-merit-list-will-be-released-tomorrow-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4136-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बहुतकनीकी संस्थान में ओपन काउंसिलिंग शुरू, पहले दिन 142 आवेदन आए, कल जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बहुतकनीकी संस्थान में ओपन काउंसिलिंग शुरू, पहले दिन 142 आवेदन आए, कल जारी होगी मेरिट लिस्ट
Mon, 21 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दाखिले के लिए आवेदन करने पहुंचे छात्र
फतेहाबाद। बहुतकनीकी संस्थानों में खाली सीटों पर दाखिले को लेकर सोमवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को शाम पांच बजे तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। बुधवार को संस्थानों में मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में पहले दिन दसवीं के बाद डीईटी के तहत दाखिला लेने के लिए 101 छात्रों और बारहवीं के बाद डीईटीएल के तहत 41 आवेदन आए हैं।
-- -- -- -
300 सीटों पर हो चुके हैं 191 दाखिले
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स हैं। इसमें 300 सीटें हैं। यहां पर जारी हुई पहली और दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 191 दाखिले हो चुके हैं। यहां पर 109 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
कोर्स कुल सीटें दाखिले हुए
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60 - 40
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 - 43
सिविल इंजीनियरिंग 60 - 38
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 - 30
डीएमएलटी 60 - 40
-- -- -
ये रहेगी दाखिला फीस
बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 24 और 25 अगस्त को रिपोर्टिंग के लिए आना होगा। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दसवीं और बारहवीं के दस्तावेज जमा करवाने होंगे। संस्था स्तर पर काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी को खुद आना होगा। दाखिला फीस लड़कों के लिए 4350 रुपये और लड़कियों के लिए 2850 रुपये तय की गई है।
-- -- -- -
बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को शाम पांच बजे तक छात्र संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। यहां कोर्स कर रहे छात्रों की अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट भी हो चुकी है।
- हरजिंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़