फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD at civic hospital to start from 9 am today

नागरिक अस्पताल में आज से 9 बजे से शुरू होगी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
OPD at civic hospital to start from 9 am today
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया है। सोमवार से एक घंटा देरी से ओपीडी शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेशों के मुताबिक नागरिक अस्पताल में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का था। शीतकालीन शुरू होने के चलते विभाग ने समय बदला है। 17 अक्तूबर से लेकर 15 अप्रैल 2023 तक ओपीडी एक घंटा देरी से शुरू होगी। 16 अक्तूबर से ओपीडी का समय सुबह 9 बजे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना होती है 500 से 600 की ओपीडी
नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी की संख्या 500 से 600 तक होती है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर 30 मिनट पहले खोलना जरूरी होता है। नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा ओपीडी चर्म रोग, नेत्र, दंत, ईएनटी, महिला रोग विभाग में होती है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।
विज्ञापन

कोट
शीतकालीन शुरू होने के चलते ओपीडी का समय सुबह 9 बजे रहेगा और दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी।
-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed