{"_id":"6757392425977f8bae04e7b5","slug":"only-25-candidates-appeared-for-document-verification-for-atf-recruitment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126173-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एटीएफ भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन में पहुंचे सिर्फ 25 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एटीएफ भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन में पहुंचे सिर्फ 25 अभ्यर्थी
Tue, 10 Dec 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एम्स से मंजूरी मिलने के बाद टोहाना में नशा पीड़ितों के उपचार के लिए व्यसन उपचार सुविधा (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी/एटीएफ) शुरू हो चुका है लेकिन चुनाव आचार संहिता के करण डॉक्टर और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसके दस्तावेज जांचने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को 98 अभ्यर्थियों को बुलाया गया लेकिन इनमें से सिर्फ 25 आवेदक ही पहुंचे। चयन समिति ने इन आवेदकों के दस्तावेज जांचे। शेष आवेदकों को सिविल सर्जन कार्यालय ने बुधवार को बुलाया है।
आवेदकों को सख्त चेतावनी जारी की गई है कि अनुपस्थित रहने पर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। एटीएफ में मेडिकल ऑफिसर, नर्स, काउंसलर, डाटा मैनेजर के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। इसके लिए 98 आवेदन मिले हैं। सिविल सर्जन कार्यालय एनएचएम के दिशा-निर्देश के मुताबिक सिविल सर्जन कार्यालय भर्ती प्रक्रिया पूरी करवा रहा है।
विज्ञापन
-
एएनएम पद के लिए लिखित परीक्षा आज :
नशा मुक्ति केंद्र में चल रहे ओएसटी में एएनएम के पद पर भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन पत्र मांगे थे। इसके लिए करीब 42 आवेदन आए हैं। पहले इनकी लिखित परीक्षा 29 नवंबर को होनी थी लेकिन उस दिन अधिकारियों की ड्यूटी सिरसा में लगने के कारण तब परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसलिए अब लिखित परीक्षा मंगलवार को होनी है।
एटीएफ की भर्ती के अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांचने के लिए बुलाया गया था लेकिन कई अभ्यर्थी सोमवार को नहीं पहुंचे। इसलिए इन्हें दोबारा मौका दिया जा रहा है कि वह उपस्थित होकर दस्तावेजों की जांच करवाएं।
- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।